प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(18-07-2024)

1. हाल ही में नीति आयोग का पुनर्गठन किया गया है, इसके उपाध्यक्ष कौन है?
(a) अमिताभ कान्त  
(b) सुमन के बेरी 
(c) रघुराम राजन 
(d) शक्तिकांत दास 

2. यूरोपीय संसद का अध्यक्ष फिर से किसे चुना गया है?
(a) गीता गोपीनाथ 
(b) एंटोनियो गुटेरेस
(c) रोबर्टा मेत्सोला 
(d) इनमें से कोई नहीं 

3. एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान-संबंधी "प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा" का उद्घाटन कहां किया गया?
(a) गुरुग्राम 
(b) फ़रीदाबाद 
(c) जयपुर 
(d) लखनऊ 

4. शिक्षा मंत्रालय ने किसके सहयोग से अस्मिता परियोजना की शुरुआत की है?   
(a) यूजीसी
(b) नीति आयोग 
(c) कृषि मंत्रालय 
(d) इनमें से कोई नहीं 

5. थॉमस मुलर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया, वह किस देश के खिलाड़ी है?
(a) फ्रांस 
(b) स्पेन 
(c) इंग्लैंड 
(d) जर्मनी  

6. अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 15 जुलाई  
(b) 16 जुलाई  
(c) 17 जुलाई  
(d) 18 जुलाई  

7. भारतीय ओलंपिक संघ ने ओलंपिक खेलों के लिए किसके साथ भागीदारी की है?
(a) बीपीसीएल
(b) रिलायंस इंडस्ट्री 
(c) एचपीसीएल 
(d) आईओसीएल 

8. 'जीवन समर्थ' पहल हाल ही में किस संस्था ने शुरू की है?
(a) नीति आयोग 
(b) विदेश मंत्रालय 
(c) एलआईसी 
(d) शिक्षा मंत्रालय

9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'मित्र वैन' पहल शुरू की है?
(a) बिहार 
(b) उत्तर प्रदेश 
(c) हरियाणा 
(d) पंजाब 

10. स्वदेशी लाइट टैंक 'जोरावर' का निर्माण डीआरडीओ ने किसके साथ मिलकर तैयार किया है?
(a) टाटा ग्रुप 
(b) रिलायंस इंडस्ट्री
(c) लार्सन एंड टुब्रो  
 (d) एचएएल  

उत्तर:-

1. (b) सुमन के बेरी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया, जिसमें चार पूर्णकालिक सदस्यों और भाजपा सहयोगियों सहित 15 केंद्रीय मंत्रियों को या तो पदेन सदस्य या विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे और अर्थशास्त्री सुमन के बेरी नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने रहेंगे. 

2. (c) रोबर्टा मेत्सोला 

रोबर्टा मेत्सोला (Roberta Metsola) को हाल ही में यूरोपीय संसद का अध्यक्ष फिर से चुन लिया गया है. मेत्सोला की नियुक्ति अगले ढाई साल के लिए की गयी है. मेत्सोला को नवनिर्वाचित सांसदों द्वारा डाले गए 623 मतपत्रों में से 562 वोट हासिल हुए. यूरोपीय संसद यूरोपीय संघ के विधायी निकायों और उसके सात संस्थानों में से एक है.      

 3. (b) फ़रीदाबाद 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई), फरीदाबाद में एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान-संबंधी "प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा" का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह सुविधा दुनिया भर में ऐसी 9वीं नेटवर्क प्रयोगशाला और पूरे एशिया में ऐसी पहली प्रयोगशाला होगी. 

4. (a) यूजीसी

शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने हाल ही में अस्मिता परियोजना (ASMITA Project) का अनावरण किया.  जिसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं में शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता को बढ़ाना है. अस्मिता प्रोजेक्ट अगले पांच वर्षों में भारतीय भाषाओं में 22,000 किताबें विकसित करने की एक पहल है. 

5. (d) जर्मनी  

जर्मनी के फुटबॉल खिलाड़ी थॉमस मुलर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. मुलर, जिनका अंतरराष्ट्रीय करियर 14 साल का है, ने हाल ही में यूरो 2024 में हिस्सा लिया था. बता दें कि यूरो 2024 में मेजबान जर्मनी क्वार्टर फाइनल में स्पेन (विजेता) से हार गयी थी.      

6. (c) 17 जुलाई  

हर साल पूरी दुनिया में 17 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस (Day of International Criminal Justice) मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) की संस्थापक संधि के दिवस को मान्यता देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. बता दें कि 17 जुलाई 1998 रोम संविधि को अपनाने की सालगिरह का प्रतीक है. 

7. (a) बीपीसीएल

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक '24 से लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक तक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ ऑफिसियल प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में समझौता किया है. आईओए की अध्यक्ष पी.टी उषा ने इस पार्टनरशिप के लिए बीपीसीएल को धन्यवाद दिया है. 

8. (c) एलआईसी 

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने हाल ही में इन नई पहल 'जीवन समर्थ' (Jeevan Samarth) लांच की है. इसके लिए एलआईसी ने एक वैश्विक परामर्श फर्म के साथ साझेदारी की है जो एंड-टू-एंड आधार पर इस पहल के लिए सहयोग करेगी. वर्तमान में एलआईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती है. 

9. (b) उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा पर वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के हिस्से के रूप में 'मित्र वन' (Mitra Van) शुरू करने की घोषणा की है. इस पहल के लिए, कम से कम 35 वन प्रभाग 'मित्र वैन' की स्थापना के लिए स्थानों की पहचान करेंगे. इस पहल में वृक्षारोपण जन अभियान में भाग लेने वाले प्रत्येक जिले में 'शक्ति वन', 'युवा वन' और 'बाल वन' जैसे विशेष वन भी स्थापित किये जायेंगे.  

10. (c) लार्सन एंड टुब्रो  

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के साथ मिलकर स्वदेशी लाइट टैंक 'जोरावर' (Zorawar) को लांच कर दिया है और जल्द ही इसका व्यापक परीक्षण किया जाएगा. यह टैंक कमिंस इंजन द्वारा संचालित है और डीआरडीओ ने घरेलू स्तर पर एक नया इंजन विकसित करने की परियोजना शुरू की है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts