प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(19-07-2024)

1. हाल ही में किस राज्य ने अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण देने का ऐलान किया है?
(a) हरियाणा
(b) राजस्थान 
(c) बिहार 
(d) उत्तर प्रदेश  

2. विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2024 में किस भारतीय ने कांस्य पदक जीता?
(a) राहुल सिन्हा 
(b) शौर्य बावा 
(c) कुश कुमार 
(d) पंकज अडवाणी 

3. हाल ही में चर्चा में रही 'कीर्ति' पहल किस मंत्रालय की पहल है?
(a) खेल मंत्रालय 
(b) विदेश मंत्रालय 
(c) रक्षा मंत्रालय  
(d) शिक्षा मंत्रालय 

4. पॉल कागामे ने हाल ही में किस देश का राष्ट्रपति चुनाव जीता है?
(a) केन्या
(b) पुर्तगाल 
(c) रवांडा  
(d) लेबनान 

5. हाल ही में किस राज्य में 'लड़का भाऊ' योजना शुरू की गयी है?
(a) महाराष्ट्र 
(b) गुजरात 
(c) मध्य प्रदेश 
(d) राजस्थान  

6. पोर्ट लुइस में भारत-मॉरीशस मैत्री उद्यान का उद्घाटन किसने किया?
(a) अमित शाह 
(b) राजनाथ सिंह   
(c) एस जयशंकर 
(d) नितिन गडकरी 

7. क्षेत्रीय सुरक्षा समूह कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव का नया सदस्य कौन बना है?
(a) भूटान 
(b) बांग्लादेश 
(c) पाकिस्तान 
(d) ईरान 

8. हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(a) पेरिस 
(b) अंकारा 
(c) वाशिंगटन 
(d) लंदन 

9. हाल ही में कोपा अमेरिका का ख़िताब किस देश ने जीता?
(a) ब्राजील 
(b) कोलंबिया
(c) अर्जेंटीना
(d) उरुग्वे

10. हाल ही में नेपाल ने नए प्रधानमंत्री कौन बने है?
(a) पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' 
(b) केपी शर्मा ओली
(c) रामबरन यादव 
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:-

1. (a) हरियाणा

हरियाणा राज्य सरकार ने हाल ही में अग्निवीरों को माइनिंग गार्ड, पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण देने का ऐलान किया है. साथ ही ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 5 फीसदी का आरक्षण की घोषणा की गयी है. साथ ही उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में भी छूट की बात कही गयी है. इसके तहत अग्निवीरों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी.     

2. (b) शौर्य बावा 

भारत के शौर्य बावा ने ह्यूस्टन, टेक्सास में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता. यह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में किसी भारतीय पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी द्वारा हासिल किया गया केवल दूसरा पदक है.  एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कुश कुमार 2014 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले आखिरी भारतीय थे. 

3. (a) खेल मंत्रालय 

पेरिस ओलंपिक के मद्देनजर, सरकार के महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में नए सिरे से बढ़ावा मिलने वाला है. 19 जुलाई को इसके दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी. इससे पहले कीर्ति का पहला चरण इसी साल 12 मार्च को चंडीगढ़ में लॉन्च किया गया था.

4. (c) रवांडा

रवांडा में हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पॉल कागामे ने 99 प्रतिशत वोट हासिल करके चौथी बार देश का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. रवांडा गणराज्य, मध्य अफ्रीका की ग्रेट रिफ्ट वैली में स्थित एक देश है. रवांडा की राजधानी किगाली है. 

5. (a) महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 17 जुलाई 2024 को राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना, 'लड़का भाऊ' योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत, 12वीं पास प्रशिक्षु को 6,000 रुपये, डिप्लोमा धारक को 8,000 रुपये और स्नातक डिग्री वाले को 10,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे. 

6. (c) एस जयशंकर 

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पोर्ट लुइस में भारत-मॉरीशस मैत्री उद्यान का उद्घाटन किया. मॉरीशस के विदेश मंत्री, मनीष गोबिन भी 16 जुलाई 2024 को ग्राउंडब्रेकिंग समारोह के दौरान उपस्थित थे. डॉ. एस जयशंकर 16 और 17 जुलाई, 2024 को मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर थे. साथ ही विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत के बाहर पहले जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया. 

7. (b) बांग्लादेश 

क्षेत्रीय सुरक्षा समूह कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश को समूह के पांचवें सदस्य देश के रूप में शामिल कर लिया है. इससे पहले इस समूह में भारत, श्रीलंका, मॉरीशस और मालदीव शामिल थे. कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की स्थापना साल 2020 में की गयी थी.   

8. (c) वाशिंगटन 

हाल ही में सैन्य गठबंधन नाटो के शिखर सम्मेलन का आयोजन अमेरिका के वाशिंगटन में किया गया. इस सम्मेलन में यूक्रेन की सदस्यता पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही यूक्रेन को अगले वर्ष के भीतर सैन्य सहायता के रूप में न्यूनतम 40 बिलियन यूरो (43.28 बिलियन डॉलर) की धनराशि प्रदान करने पर विचार किया गया. NATO 32 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी सैन्य गठबंधन है.   

9. (c) अर्जेंटीना

हार्ड रॉक स्टेडियम मियामी में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका (Copa America) फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही अर्जेंटीना ने कोलंबिया का लगातार 28 मैचों से चला आ रहा विजयी अभियान भी रोक दिया है.   

10. (b) केपी शर्मा ओली 

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-यूएमएल) के नेता केपी शर्मा ओली ने चौथी बार प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली, जो नेपाली कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थित गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. ओली की नियुक्ति पूर्व प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' द्वारा विश्वास मत हारने के बाद हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केपी शर्मा ओली को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BTSC ITI Instructor Electrician 19 Set Solved & Practice Book 2026-27 Hindi Medium

BTSC ITI Instructor Electrician 19 Set Solved & Practice Book 2026-27 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts