- नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 के अनुसार, भारत का समग्र सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) स्कोर 2020-21 में 66 से बढ़कर 2023-24 में 71 हो गया है।
- गरीबी उन्मूलन, आर्थिक विकास और जलवायु कार्रवाई में हुई प्रगति के कारण इसमें सुधार हुआ है।
- राज्यों के स्कोर अब 57 से 79 के बीच हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों के स्कोर 65 से 77 के बीच हैं।
- इस सूचकांक में उत्तराखंड और केरल 79 अंकों के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं। इसके बाद तमिलनाडु 78 अंकों के साथ दूसरे और गोवा 77 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
- इस साल के सूचकांक में बिहार (57), झारखंड (62), और नागालैंड (63) सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य है।
- केंद्र शासित प्रदेशों में, शीर्ष पांच प्रदर्शन करने वाले चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, पुदुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दिल्ली थे।
Tags:
आर्थिकी परिदृश्य
