1. संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) पी हरीश
(b) निपेंद्र मिश्रा
(c) राजीव कुमार
(d) अमिताभ कान्त
2. हाल ही में भारत में कितने नए रामसर साइट्स की घोषणा की गयी?
(a) 3
(b) 4
(c) 5
(d) 6
3. प्रवर्तन निदेशालय के नए प्रवर्तन निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) रविचंद्रन गांधी
(b) राहुल नवीन
(c) अजय कुमार
(d) सुखवीर सिंह
4. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए गेंदबाज़ी कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
(a) ब्रेट ली
(b) डेल स्टेन
(c) प्रवीण कुमार
(d) मोर्ने मॉर्कल
5. तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन का मेजबानी कौनसा देश करेगा?
(a) थाईलैंड
(b) भारत
(c) मलेशिया
(d) चीन
6. किसे हाल ही में देश का अगला गृह सचिव नियुक्त किया गया है?
(a) विजय अग्निहोत्री
(b) रामदास कामथ
(c) संपूर्ण सिंह
(d) गोविंद मोहन
7. डॉ. राम नारायण अग्रवाल का हाल ही में निधन हो गया, वह किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
(a) साइंस
(b) जर्नलिज्म
(c) पॉलिटिक्स
(d) इनमें से कोई नहीं
8. केन्द्र सरकार ने हाल ही में किन दो राज्यों में नए मोर अभयारण्य स्थापित किये है?
(a) असम और केरल
(b) कर्नाटक और केरल
(c) केरल और तमिलनाडु
(d) उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश
9. भारतीय रिजर्व बैंक ने यूपीआई पेमेंट की लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर कितनी कर दी है?
(a) 3 लाख
(b) 4 लाख
(c) 5 लाख
(d) 7 लाख
10. फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी कौन सी है?
(a) एचडीएफसी बैंक
(b) रिलायंस इंडस्ट्रीज
(c) टाटा ग्रुप
(d) भारती एयरटेल
उत्तर:
1. (a) पी हरीश
डिप्लोमैट पार्वथनेनी हरीश को 14 अगस्त को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया. वर्तमान में वह जर्मनी में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं. जून में रुचिरा कंबोज के सेवानिवृत्त होने के बाद से संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत या स्थायी प्रतिनिधि का पद खाली है.
2. (a) 3
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने हाल ही में बताया कि भारत ने रामसर साइट्स नेटवर्क में तीन और साइटें जोड़ी हैं, इसके साथ ही भारत में रामसर साइट्स की संख्या बढ़कर 85 हो गई है. तमिलनाडु में नंजरायन पक्षी अभयारण्य और काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य और मध्य प्रदेश के तवा जलाशय को इस लिस्ट में जोड़ा गया है.
3.(b) राहुल नवीन
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को नया प्रवर्तन निदेशक नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति विशेष निदेशक, ईडी को कार्यभार संभालने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए किया गया है. 57 वर्षीय नवीन नवंबर 2019 में विशेष निदेशक के रूप में ईडी में शामिल हुए थे.
4. (d) मोर्ने मॉर्कल
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मॉर्कल को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए गेंदबाज़ी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है. भारत के मुख्य कोच गंभीर ने सहायक कोच के रूप में अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट की नियुक्ति की पुष्टि की थी.
5. (b) भारत
भारत तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. इस बार शिखर सम्मेलन का थीम सतत भविष्य के लिए एक सशक्त वैश्विक दक्षिण है. मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो शिखर सम्मेलनों की तरह, तीसरा शिखर सम्मेलन वर्चुअल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा और इसे नेताओं के सत्र और मंत्रिस्तरीय सत्रों के तहत आयोजित किया जायेगा.
6. (d) गोविंद मोहन
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन की तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. गोविंद मोहन 22 अगस्त, 2024 को अपना कार्यकाल पूरा होने पर अजय कुमार भल्ला के स्थान पर गृह मंत्रालय के गृह सचिव का पदभार संभालेंगे.
7. (a) साइंस
प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और भारत के मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. राम नारायण अग्रवाल का हाल ही में निधन हो गया है. रक्षा अनुसंधान में डॉ. अग्रवाल के 22 साल के शानदार करियर में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सहित कई प्रमुख वैज्ञानिकों के साथ किया था.
8. (b) कर्नाटक और केरल
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने हाल ही में कर्नाटक के आदिचुंचनगिरी और केरल के चूलननुअर को मोर अभयारण्य घोषित किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी के संरक्षण के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं और मंत्रालय ने मोर के लिए प्रजनन और संरक्षण केंद्र भी स्थापित किए हैं.
9. (c) 5 लाख
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने UPI उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. केंद्रीय बैंक ने यूपीआई के जरिए भुगतान करने की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है. हाल ही में हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया. पहले UPI के लिए भुगतान सीमा 1 लाख रुपये थी.
10. (b) रिलायंस इंडस्ट्रीज
फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी बन गयी है. साल 2024 की रैंकिंग में रिलायंस दो पायदान ऊपर चढ़कर 86वें स्थान पर पहुंच गई है. साल 2024 रैंकिंग में नौ भारतीय कंपनियां शामिल हैं, जिनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र से हैं. एसबीआई 57 पायदान ऊपर चढ़कर 178वें नंबर पर पहुंच गया है.