प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(13-12-2024)

1. हाल ही में चर्चा में रहा गुरुवयूर मंदिर किस राज्य में स्थित है?
(a) केरल
(b) तमिलनाडु
(c) असम
(d) कर्नाटक

2. एक कैलेंडर वर्ष में 4 वनडे शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी है?
(a) हरमनप्रीत कौर
(b) बेथ मूनी
(c) स्मृति मंधाना
(d) एलिसे पेरी

3. डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवार्ड्स में किसे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा?
(a) अमिताभ बच्चन
(b) रॉबर्ट डाउने जूनियर
(c) एंग ली
(d) विन डीजल

4. एशियाई महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप 2024 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया?
(a) दूसरा
(b) तीसरा
(c) पांचवां
(d) छठा

5. गुजरात जायंट्स ने किसे अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है?
(a) प्रवीण कुमार
(b) निखिल चोपड़ा
(c) जवागल श्रीनाथ
(d) प्रवीण तांबे

6. रातापानी वन्यजीव अभयारण्य को किस राज्य का आठवां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है?
(a) राजस्थान
(b) महाराष्ट्र
(c) मध्य प्रदेश
(d) छत्तीसगढ़

7. यूनेस्को ने हाल ही में किस भारतीय राज्य को हेरिटेज पर्यटन के लिए टॉप डेस्टिनेशन घोषित किया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) पश्चिम बंगाल  

8. हाल ही में यूएसए ने यूक्रेन के लिए कितने मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान की?
(a) 525 मिलियन डॉलर
(b) 625 मिलियन डॉलर
(c) 725 मिलियन डॉलर
(d) 825 मिलियन डॉलर

9. बिहार पवेलियन को 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) सिल्वर
(b) गोल्ड
(c) ब्रॉन्ज
(d) प्लेटिनम

10. वर्ल्ड मेरीटाइम कांफ्रेंस 2024 की मेजबानी कौन-सा शहर कर रहा है?
(a) कोलकाता
(b) मुंबई
(c) चेन्नई
(d) गोवा

उत्तर:-

1. (a) केरल

सुप्रीम कोर्ट हाल ही में गुरुवयूर मंदिर के प्रशासन के पक्ष में केरल उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एक याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हुआ, जिसने भीड़ प्रबंधन के मुद्दों का हवाला देते हुए, एकादशी पर "उदयस्थामन पूजा" के प्राचीन अनुष्ठान को बंद करने का फैसला किया था. गुरुवयूर श्री कृष्ण स्वामी मंदिर को 'दक्षिण का द्वारका' भी कहा जाता है, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है. यह केरल के त्रिशूर जिले के छोटे से शहर गुरुवायूर में स्थित है.

2. (c) स्मृति मंधाना

भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने वर्ड क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए, एक कैलेंडर वर्ष में चार शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयी है. विजडन के अनुसार, इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने महिलाओं के एकदिवसीय मैचों में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक शतक बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया है.

3. (c) एंग ली

दिग्गज फिल्म निर्माता एंग ली को 8 फरवरी, 2025 को होने वाले 77वें वार्षिक डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डीजीए) अवार्ड्स में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. डीजीए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड साल 1953 में पहली बार प्रदान किया गया था.

4. (d) छठा

भारत की महिला हैंडबॉल टीम ने एशियाई महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप 2024 में छठे स्थान पर रहकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जो टूर्नामेंट के इतिहास में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. टीम को 5वें/6वें स्थान के प्लेऑफ़ में चीन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था, चीन ने यह मैच जीत लिया था.

5. (d) प्रवीण तांबे

गुजरात जायंट्स ने हाल ही में प्रवीण तांबे को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है वहीं ऑस्ट्रेलियाई डेनियल मार्श महिला प्रीमियर लीग 2025 से पहले बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल हुए है. माइकल क्लिंगर, जो पिछले सीज़न में टीम में शामिल हुए थे, जायंट्स के मुख्य कोच बने रहेंगे.

6. (c) मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर रातापानी वन्यजीव अभयारण्य को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया, जो लंबे समय से लंबित था. 90 बाघों की अनुमानित आबादी के साथ, रातापानी अब राज्य का आठवां बाघ अभयारण्य बन गया है.

7. (d) पश्चिम बंगाल  

यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल को हेरिटेज पर्यटन के लिए टॉप डेस्टिनेशन के रूप में घोषित किया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धार्मिक, विरासत और चाय पर्यटन में राज्य की महत्वपूर्ण प्रगति पर जोर दिया.

8. (c) 725 मिलियन डॉलर

अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 725 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान की है. इसमें बारूदी सुरंगें, वायुरोधी और कवचरोधी हथियार शामिल हैं. बिडेन प्रशासन का यह कदम रूसी आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा को मजबूत करने और संभावित नीति परिवर्तनों से पहले समर्थन बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है.

9. (b) गोल्ड

बिहार पवेलियन को उसके असाधारण डिजाइन, विषयगत प्रस्तुति के प्रदर्शन के लिए बुधवार को 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रतिष्ठित 'गोल्ड' पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में 3,500 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया, जिनमें नौ विदेशी प्रदर्शकों के साथ-साथ 33 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल थे.

10. (c) चेन्नई

वर्ल्ड मेरीटाइम कांफ्रेंस 2024 का आयोजन 15 साल के अंतराल के बाद, चेन्नई में 4-6 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा. शिपिंग के महानिदेशक श्याम जगन्नाथन सम्मानित अतिथि होंगे, जिसमें 300 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधि भाग लेंगे.


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Air Officer-in-Charge Maintenance

Air Marshal KAA Sanjeeb, AVSM, VSM, assumed the office of Air Officer-in-Charge Maintenance (AOM) in the Indian Air Force on September 1, 20...

Popular Posts