भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2024

  • भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (Corruption Perceptions Index - CPI) 2024 के अनुसार, भारत को 180 देशों में से 96वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  •  इस सूचकांक में 0 अंक सबसे अधिक भ्रष्टाचार और 100 अंक भ्रष्टाचार की पूर्ण अनुपस्थिति को दर्शाते हैं। भारत का स्कोर 39 अंक है, जो 2023 में 40 अंक था, जिससे यह संकेत मिलता है कि भारत में भ्रष्टाचार की धारणा में मामूली वृद्धि हुई है।
  • भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2024 में शीर्ष 10 देशों में डेनमार्क, फिनलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, जर्मनी, लक्ज़मबर्ग और आयरलैंड शामिल हैं, जिनका स्कोर 80 अंक या उससे अधिक है। इन देशों में भ्रष्टाचार की धारणा बहुत कम है।
  • भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक  2024 में भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 18वें, चीन 76वें, नेपाल 107वें, श्रीलंका 121वें, पाकिस्तान 135वें, बांग्लादेश 151वें, अफगानिस्तान 165वें और म्यांमार 168वें स्थान पर हैं। 
  • भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2024 के अनुसार, पाकिस्तान दो पायदान नीचे खिसककर 135वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • यह सूचकांक ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किया जाता है, जो विश्वभर में भ्रष्टाचार की धारणा का मूल्यांकन करता है। इसमें देशों को उनके सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार की धारणा के आधार पर रैंक किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts