प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(29-04-2025)

1. भारत ने किस देश के साथ 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदने के लिए समझौता किया है?

(a) अमेरिका

(b) रूस

(c) फ्रांस

(d) इजराइल

2. हाल ही में वर्ल्ड सोशल रिपोर्ट 2025 किसे द्वारा जारी किया गया?

(a) निति आयोग 

(b) वर्ड बैंक 

(c) यूनाइटेड नेशन 

(d) इनमें से कोई नहीं 

3. डॉ. एम. जी. एस. नारायणन किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
(a) चिकित्सा
(b) इतिहास और शिक्षाविद्
(c) विज्ञान और तकनीक
(d) खेल

4. हाल ही में चर्चा में रहा महुआदानर वुल्फ सैंक्चुरी किस राज्य में स्थित है?

 (a) असम
(b) राजस्थान
(c) छत्तीसगढ़
(d) झारखंड

5. एपीडा ने हाल ही में किस राज्य सरकार के साथ मिलकर एक कृषि सह क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया? 

 (a) ओडिशा
(b) राजस्थान
(c) छत्तीसगढ़
(d) झारखंड 

6. पीएम मोदी ने हाल ही में किस राज्य में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी?

(a) उत्तर प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) हरियाणा
(d) पंजाब

7. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित डॉ. भीमराव अंबेडकर वन्यजीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है?

(a) भोपाल
(b) सागर
(c) जबलपुर
(d) रीवा

8. हाल ही में किस राज्य के रिंडिया सिल्क और खासी हैंडलूम उत्पादों को GI टैग दिया गया?

(a) असम
(b)नागालैंड
(c) मिजोरम
(d) मेघालय

9. हाल ही में आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर किस खिलाड़ी ने बनाया?

(a) विराट कोहली
(b) केएल राहुल
(c) रोहित शर्मा
(d) अभिषेक शर्मा

10. हाल ही में मोंटे-कार्लो मास्टर्स 2025 टाइटल किसने जीता?

(a) नोवाक जोकोविच

(b) स्टेफ़ानोस सित्सिपास

(c) कार्लोस अल्काराज़ 

(d) डेनियल मेदवेदेव

उत्तर:-

1. (c) फ्रांस

भारत ने 28 अप्रैल 2025 को फ्रांस के साथ लगभग 7.4 बिलियन डॉलर (₹63,000-64,000 करोड़) की सरकारी-स्तर की डील पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के तहत भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदे जाएंगे, जिनमें 22 सिंगल-सीट राफेल एम लड़ाकू विमान और 4 ट्विन-सीट ट्रेनर विमान शामिल हैं. ट्विन-सीटर वर्जन लैंड बेस्ड हैं और विमानवाहक पोत पर उपयोग के योग्य नहीं हैं. 

2. (c) यूनाइटेड नेशन

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में वर्ल्ड सोशल रिपोर्ट (World Social Report) 2025 जारी की, जो पिछले 30 वर्षों में वैश्विक स्तर पर गरीबी में उल्लेखनीय कमी को दर्शाया है. हालांकि, रिपोर्ट यह भी बताती है कि आर्थिक असुरक्षा, असमानता और सामाजिक विभाजन जैसी समस्याएँ अभी भी बड़े पैमाने पर मौजूद हैं और अरबों लोगों को प्रभावित कर रही हैं. 

3. (b) इतिहास और शिक्षाविद्

प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् डॉ. एम. जी. एस. नारायणन का 26 अप्रैल 2025 को कोझिकोड स्थित अपने निवास पर निधन हो गया. वे 92 वर्ष के थे. डॉ. नारायणन ने 200 से अधिक किताबें और लेख लिखे और 112 से ज्यादा शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित किए थे.

4. (d) झारखंड

झारखंड के लातेहार जिले में स्थित महुआदानर वुल्फ सैंक्चुरी (Mahuadanr Wolf Sanctuary) भारत का पहला और एकमात्र भेड़िया अभयारण्य है. झारखंड के लातेहार जिले में स्थित महुआदानर भेड़िया अभयारण्य, भारत का पहला और एकमात्र भेड़िया अभयारण्य है, जो भारतीय ग्रे वुल्फ (कैनिस ल्यूपस पैलिप्स) के संरक्षण के लिए समर्पित है.

5. (a) ओडिशा

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) और ओडिशा सरकार ने 25 अप्रैल 2025 को भुवनेश्वर के डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन हॉल, ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) में 'ओडिशा से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा' देने हेतु एक कार्यशाला एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया.

6. (c) हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हरियाणा के हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर 410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी और अयोध्या के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी भी दिखाई. यह डेवलपमेंट पूरे भारत में विमानन इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बढ़ाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है. नए टर्मिनल प्रोजेक्ट में एक आधुनिक यात्री टर्मिनल, एक कार्गो सुविधा और एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग शामिल है. 

7. (b) सागर

मध्य प्रदेश सरकार ने सागर जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर एक नया वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया है, जो राज्य का 25वां अभयारण्य होगा. यह अभयारण्य बांदा और शाहगढ़ तहसीलों सहित उत्तरी सागर वन प्रभाग के अंतर्गत 258.64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है. इसकी घोषणा 14 अप्रैल 2025 से पूर्व, डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर की गई.

8. (d) मेघालय

मेघालय के रिंडिया (Ryndia) सिल्क और खासी हैंडलूम उत्पादों को हाल ही में भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया. यह राज्य की पारंपरिक बुनाई कला और समृद्ध कपड़ा विरासत को संरक्षित व बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है. रिंडिया, हाथ से तैयार एरी रेशम  से बुना हुआ वस्त्र है, जो खासी समुदाय की सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है.  

9. (d) अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ महज़ 55 गेंदों में 141 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया. इस पारी के साथ उन्होंने केएल राहुल के 132 रन के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. अभिषेक की इस धमाकेदार पारी में 10 शानदार छक्के और 14 चौके शामिल थे.

10.(c) कार्लोस अल्काराज़ 

कार्लोस अल्काराज़ ने फाइनल में लोरेंजो मुसेट्टी को 3-6, 6-1, 6-0 के स्कोर से हराकर अपना पहला मोंटे-कार्लो मास्टर्स खिताब जीता. यह अल्काराज़ का छठा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब है और 2024 में इंडियन वेल्स जीतने के बाद उनका पहला खिताब है.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC & JPSC Assistant Engineering AE 53 Sets 3900 Objective Question Solved Papers 2027

BPSC & JPSC Assistant Engineering AE 53 Sets 3900 Objective Question Solved Papers 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts