अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ

  • भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सैन्य मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ का चौथा संस्करण 01 से 13 अप्रैल 2025 तक पूर्वी समुद्र तट पर आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य मानवीय सहायता व आपदा राहत गतिविधियों के संचालन हेतु पारस्परिक सहभागी क्षमता विकसित करना और एक संयुक्त समन्वय केंद्र (सीसीसी) की स्थापना के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का निर्माण करना है।
  • इस पहल से विभिन्न अभ्यासों और संकट/आकस्मिकता के दौरान भारतीय एवं अमरीकी संयुक्त कार्य बलों (जेटीएफ) के बीच तीव्र तथा सुचारू समन्वय संभव हो सकेगा।
  • भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व भारतीय नौसेना के जहाज जलाश्व, घड़ियाल, मुंबई और शक्ति द्वारा किया जा रहा है।
  • इनके साथ हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट, लंबी दूरी का समुद्री गश्ती विमान पी8आई, 91 इन्फेंट्री ब्रिगेड व 12 मेक इन्फेंट्री बटालियन के सेना के जवान, वायु सेना के सी-130 विमान एवं एमआई-17 हेलीकॉप्टर तथा रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (आरएएमटी) मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Legal protection for Vande Mataram

On July 29, 2026, the Rajya Sabha passed the Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, thereby extending legal protection t...

Popular Posts