- 25 अप्रैल को, नेपाल ने विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 2015 गोरखा भूकंप का दसवाँ स्मृति दिवस मनाया।
- प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने काठमांडू के धरहरा में एक स्मारक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
- स्मृति दिवस का उद्देश्य भूकंप सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और भूकंप-रोधी बुनियादी ढाँचे के विकास को बढ़ावा देना है।
- 25 अप्रैल, 2015 को नेपाल में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे भारी तबाही हुई और जानमाल का नुकसान हुआ था।
- उस समय भूकंप में 9,079 लोग मारे गए थे और 22,000 से अधिक घायल हुए थे, 800,000 से अधिक घर और 1,500 सांस्कृतिक स्थल क्षतिग्रस्त हुए थे।
- गोरखा, काठमांडू, ललितपुर, भक्तपुर, कवरेपालनचोक, सिंधुपालचोक, डोलखा, रामेछाप, नुवाकोट, धाडिंग, रसुवा, मकवानपुर, सिंधुली और ओखलधुंगा जैसे जिले आपदा से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए थे।
Tags:
विविध
