प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(05-06-2025)

1. भारत ने हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन की अध्यक्षता हासिल की है?

(a) यूनिसेफ

(b) इंटरपोल

(c) अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान 

(d) विश्व बैंक

2. आईपीएल 2025 का खिताब किस टीम ने जीता?

(a) चेन्नई सुपर किंग्स

(b) मुंबई इंडियंस

(c) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

(d) पंजाब किंग्स

3. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र की अध्यक्ष किसे चुना गया?

(a) एंजेला मर्केल

(b) हेल्गा श्मिड

(c) अन्नालेना बेयरबॉक

(d) उर्सुला वॉन डेर लेयन

4. हाल ही में ADB ने भारत में शहरी ढांचे के विकास के लिए कितने वर्षों की योजना की घोषणा की है?

(a) 3 वर्ष

(b) 5 वर्ष

(c) 7 वर्ष

(d) 10 वर्ष

5. हाल ही में चर्चा में रहा रायगढ़ किला किस राज्य में स्थित है?

(a) गुजरात

(b) राजस्थान

(c) महाराष्ट्र

(d) कर्नाटक

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2025 को कितने पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया?

(a) 100

(b) 103

(c) 108

(d) 110

7. भारत सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान का नाम क्या है?

(a) स्वच्छ भारत मिशन

(b) हरित भारत अभियान

(c) वन नेशन, वन मिशन: एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन

(d) मिशन जल जीवन

8. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गोवा में किस संस्थान में "सागर भवन" और "पोलर भवन" का उद्घाटन किया?

(a) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

(b) भारतीय मौसम विभाग (IMD)

(c) राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (NCPOR)

(d) भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (GSI)

9. ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता?

(a) अन्ना डल्से

(b) मनु भाकर

(c) कनक बधवार

(d) एलविना टुर्क

10. विश्व कछुआ दिवस की शुरुआत किस संस्था द्वारा की गई थी?

(a) वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF)

(b) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)

(c) अमेरिकन टॉर्ट्वॉयज़ रेस्क्यू (ATR)

(d) इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN)

उत्तर:-

1. (c) अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान

भारत ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) की अध्यक्षता हासिल की है। यह संस्थान सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख वैश्विक मंच है। इसमें 31 सदस्य देश, 20 राष्ट्रीय अनुभाग, और 15 अकादमिक अनुसंधान केंद्र शामिल हैं, जो मिलकर प्रशासनिक विज्ञान में नवाचार और ज्ञान साझा करने का कार्य करते हैं। भारत 1998 से इस संस्थान का सदस्य है.

2. (c) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर अपने इतिहास का पहला आईपीएल खिताब जीता। RCB के क्रुनाल पांड्या को मैन ऑफ़ द मैच और सूर्य कुमार यादव को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया.  

3. (c) अन्नालेना बेयरबॉक

हाल ही में जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक को 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने 167 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके विरोधी हेल्गा श्मिड को मात्र 7 वोट मिले और वहीं 14 सदस्य देशों ने मतदान से दूरी बनाई। बेयरबॉक पश्चिमी यूरोप और अन्य समूह (WEOG) से चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं और कुल मिलाकर पांचवीं महिला अध्यक्ष हैं. 

4. (b) 5 वर्ष

हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) के अध्यक्ष ने भारत में शहरी बुनियादी ढांचे के कायाकल्प के लिए 5 वर्षों की एक योजना की घोषणा की है, जिसमें लगभग 10 अरब डॉलर का निवेश प्रस्तावित है। यह पहल भारत के शहरी क्षेत्रों में टिकाऊ और स्मार्ट विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ADB की स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी. 

5. (c) महाराष्ट्र

हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और रायगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा की गई संयुक्त खुदाई में एक प्राचीन 'यंत्रराज' (Astrolabe) की खोज हुई है। यह एक खगोलीय यंत्र है जो प्राचीन काल में आकाशीय पिंडों की स्थिति जानने के लिए उपयोग किया जाता था। रायगढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी था जो महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है. 

6. (b) 103

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के बीकानेर से देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों को “अमृत स्टेशन” के रूप में नामित किया गया है और इन्हें अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यह योजना देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में फैले स्टेशनों के लिए लागू की गई है और इस पर ₹1,100 करोड़ से अधिक की लागत आई है। 

7. (c) वन नेशन, वन मिशन: एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर “वन नेशन, वन मिशन: एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” नामक अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य देशभर में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह अभियान मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) से प्रेरित है, जो लोगों को सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

8. (c) राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (NCPOR)

22 मई 2025 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गोवा स्थित राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (NCPOR) में “सागर भवन” और “पोलर भवन” का उद्घाटन किया। ये दोनों केंद्र अपने तरह की भारत में पहली और विश्व में भी दुर्लभ अनुसंधान सुविधाएं हैं। इन अत्याधुनिक भवनों की शुरुआत NCPOR की रजत जयंती (Silver Jubilee) के अवसर पर की गई है। यह भारत के ध्रुवीय और समुद्री अनुसंधान में बढ़ते योगदान और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में एक अहम कदम है।

9. (c) कनक बधवार

भारत की 17 वर्षीय युवा निशानेबाज़ कनक बधवार ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025 के दौरान महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 239 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मोल्डोवा की अन्ना डल्से, जो कि दो बार की ओलंपियन और वर्तमान यूरोपीय चैंपियन हैं, को 1.7 अंकों से पीछे छोड़ते हुए यह जीत हासिल की।

10. (c) अमेरिकन टॉर्ट्वॉयज़ रेस्क्यू (ATR)

विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day) हर साल 23 मई को मनाया जाता है और साल 2025 में इसका 25वां स्थापना वर्ष है। इसकी शुरुआत 2000 में अमेरिकन टॉर्ट्वॉयज़ रेस्क्यू (ATR) द्वारा की गई थी। इस दिन का उद्देश्य लोगों को कछुओं और कछुओं की प्रजातियों के बारे में जागरूक करना और उनके संरक्षण की आवश्यकता को उजागर करना है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Vivek Aggarwal has been elected as the Vice President of the FATF

India has achieved a significant milestone in the realm of the international financial system. Vivek Agrawal, a 1994-batch IAS officer of th...

Popular Posts