1. भारतीय सेना ने हाल ही में किस स्वदेशी विकसित वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण लद्दाख में किया है?
A) नाग मिसाइल
B) आकाश प्राइम
C) ब्रह्मोस
D) अस्त्र मिसाइल
1. B) आकाश प्राइम
भारतीय सेना ने अपनी वायु रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए आकाश प्राइम का सफल परीक्षण लद्दाख में किया। यह आकाश प्रणाली का उन्नत संस्करण है, जो स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है और इसमें एक्टिव RF सीकर लगा है, जिससे यह किसी भी मौसम और इलाके में सटीक निशाना लगा सकता है। यह मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे 4,500 मीटर की ऊँचाई तक तैनात किया जा सकता है और यह 25-30 किलोमीटर तक हवाई खतरों को नष्ट कर सकती है।
2. भारत की पहली रोल-ऑन-रोल-ऑफ (RoRo) फेरी सेवा किस राज्य सरकार ने शुरू की है?
A) महाराष्ट्र
B) केरल
C) गोवा
D) गुजरात
2. C) गोवा
गोवा सरकार ने भारत की पहली RoRo फेरी सेवा मांडवी नदी पर शुरू की है, जो चोराओ द्वीप को राजधानी पणजी से जोड़ती है। इस सेवा से पानी के रास्तों का विकास होगा, यात्रा में समय बचेगा और स्थानीय लोगों व पर्यटकों दोनों के लिए सफर आसान होगा।
3. हाल ही में किस विदेशी विश्वविद्यालय ने भारत में अपना पहला परिसर स्थापित किया है?
A) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
B) यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन
C) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
D) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
3. B) यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से गुरुग्राम, हरियाणा में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन के पहले भारतीय परिसर का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक कदम यूजीसी के नए नियमों के तहत भारत में पूरी तरह कार्यरत पहला विदेशी विश्वविद्यालय परिसर बनने का अवसर प्रदान करता है। इससे भारतीय छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा अपने देश में ही मिल सकेगी।
4. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024–25 में किस शहर को भारत का सबसे स्वच्छ बड़ा शहर घोषित किया गया है?
A) इंदौर
B) सूरत
C) भोपाल
D) अहमदाबाद
4. D) अहमदाबाद
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U) के तहत आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024–25 में अहमदाबाद को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में भारत का सबसे स्वच्छ बड़ा शहर घोषित किया गया। देशभर के 4,589 शहरों में अहमदाबाद ने बेहतर स्वच्छता प्रदर्शन के कारण पहला स्थान हासिल किया।
5. किस केंद्रीय मंत्री को हाल ही में कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया?
A) अश्विनी वैष्णव
B) धर्मेंद्र प्रधान
C) निर्मला सीतारमण
D) राजनाथ सिंह
5. B) धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 जुलाई 2025 को कटक, ओडिशा में सम्मानित किया। यह समारोह प्रसिद्ध ओडिया कवि आदिकवि सरला दास की जयंती पर आयोजित हुआ। यह पुरस्कार ओडिशा की संस्कृति और साहित्य के प्रति योगदान के लिए दिया जाता है।
6. किस देश ने हाल ही में PM मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक उपाधि Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित किया?
A) दक्षिण अफ्रीका
B) नामीबिया
C) मॉरीशस
D) सेशेल्स
6. D) नामीबिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 जुलाई 2025 को नामीबिया की सर्वोच्च नागरिक उपाधि Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नामीबिया के राष्ट्रपति महामहिम नेटुम्बो नांडी-नदैतवाह द्वारा प्रदान किया गया। नरेंद्र मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेता बने हैं। यह सम्मान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूती देने का प्रतीक है।
7. भारत का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित Diving Support Vessel का नाम क्या है, जिसे ही में भारतीय नौसेना को सौंपा गया है?
A) INS सिंधुरक्षक
B) INS निस्तार
C) INS विक्रांत
D) INS अरिहंत
7.B) INS निस्तार
INS निस्तार भारत का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित Diving Support Vessel है, जिसे हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने 8 जुलाई 2025 को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना को सौंपा। यह पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 300 मीटर तक Saturation Diving और 1000 मीटर गहराई तक सैल्वेज ऑपरेशंस के लिए Remotely Operated Vehicles जैसी अत्याधुनिक क्षमताएँ मौजूद हैं। यह भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा और बचाव क्षमता को और मजबूत करेगा।
8. साल 2025 में सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाली IPL फ्रेंचाइज़ी कौन सी बनी है?
A) मुंबई इंडियंस
B) चेन्नई सुपर किंग्स
C) कोलकाता नाइट राइडर्स
D) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
8.D) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2025 में IPL में सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाली टीम बनकर इतिहास रच दिया है। पहली बार RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसे लंबे समय से शीर्ष पर रही टीमों को पीछे छोड़ दिया है। यह टीम की लोकप्रियता, मार्केटिंग रणनीतियों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की वजह से संभव हुआ, जिससे फ्रेंचाइज़ी का ब्रांड मूल्य नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है।
9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू की है?
A) हरियाणा
B) उत्तर प्रदेश
C) पंजाब
D) बिहार
9.C) पंजाब
पंजाब सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य राज्य के हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का मुफ्त और कैशलैस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
10. किस केन्द्रीय मंत्री ने India Energy Storage Week 2025 का उद्घाटन किया?
A) नितिन गडकरी
B) हरदीप सिंह पुरी
C) अश्विनी वैष्णव
D) हर्ष मल्होत्रा
10.D) हर्ष मल्होत्रा
भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के यशोभूमि में India Energy Storage Week 2025 के तहत ‘भारत का वाहन विद्युतीकरण रोडमैप’ सत्र का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार हरित परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।