प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(22-07-2025)

1. FIDE शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

A) चीन

B) रूस

C) भारत

D) नॉर्वे

1. C) भारत

FIDE ने घोषणा की है कि भारत 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक Chess World Cup की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट नॉकआउट फॉर्मेट में होगा जिसमें 206 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के शीर्ष तीन खिलाड़ी 2026 में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने का मौका पाएंगे, जो विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के लिए चुनौतीकर्ता तय करता है।

2. Rhine-Ruhr 2025 FISU World University Games में भारत ने किस खेल में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता?

A) टेबल टेनिस

B) बैडमिंटन

C) तीरंदाजी

D) कुश्ती

2. B) बैडमिंटन

भारत ने Rhine-Ruhr 2025 FISU World University Games में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर एक नया इतिहास रचा है। यह पहली बार है जब भारत को विश्व विश्वविद्यालय खेलों में बैडमिंटन में कोई पदक मिला है। भारत ने 1959 से Universiade में भाग लेना शुरू किया था, लेकिन इतने वर्षों में यह पहली बैडमिंटन उपलब्धि है।

3. FIDE महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर कौन बनी हैं?

A) हरिका द्रोणावल्ली

B) तानिया सचदेव

C) कोनेरु हंपी

D) वैशाली रामेशबाबू

3. C) कोनेरु हंपी

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरु हंपी ने जॉर्जिया के बाटुमी में खेले गए FIDE महिला विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में चीन की IM Song Yuxin को हराया। इस जीत के साथ कोनेरु हंपी FIDE महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जो भारतीय शतरंज के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

4. ICC ने अगली तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल्स की मेजबानी किस बोर्ड को सौंपी है?

A) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

B) बीसीसीआई

C) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB)

D) न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड

4. C) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB)

ICC ने जुलाई 2025 में सिंगापुर में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में घोषणा की कि 2027, 2029 और 2031 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स की मेजबानी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) करेगा। यह इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को और मजबूती प्रदान करता है।

5. हाल ही में Indian Institute of Creative Technology (IICT) का पहला कैंपस कहाँ स्थापित किया गया है?

A) बेंगलुरु

B) हैदराबाद

C) दिल्ली

D) मुंबई

5. D) मुंबई

मुंबई में Indian Institute of Creative Technology (IICT) के पहले कैंपस की शुरुआत भारत के क्रिएटिव सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक AVGC-XR इकोसिस्टम में अग्रणी बनाना है। यह संस्थान विश्वस्तरीय ट्रेनिंग और इंडस्ट्री के साथ सहयोग के जरिए नए टैलेंट को तैयार करेगा।

6. हाल ही में राज्यसभा के लिए कितने लोगो को नामित किया गया है?

A) 3

B) 4

C) 5

D) 6

6.B) 4

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राज्यसभा के लिए उज्ज्वल निकम (प्रसिद्ध वकील), हर्षवर्धन श्रृंगला (अनुभवी राजनयिक), डॉ. मीनाक्षी जैन (इतिहासकार) और सी सदानंदन मास्टर (केरल के शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता) को नामित किया है। ये चारों अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं। नए नामांकनों के बाद नामित श्रेणी की सभी 12 सीटें अब पूरी तरह भर गई हैं।

7. विम्बलडन 2025 पुरुष एकल खिताब किसने जीता?

A) नोवाक जोकोविच

B) कार्लोस अल्कराज

C) जानिक सिनर

D) इनमें से कोई नहीं 

7.C) जानिक सिनर

विम्बलडन 2025 के पुरुष एकल फाइनल में जानिक सिनर ने कार्लोस अल्कराज को हराकर इतिहास रच दिया। वे विम्बलडन में एकल खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बन गए हैं। 

8.. जुलाई 2025 में भारत की नवीनतम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन सी घोषित की गई?

A) हम्पी

B) भीमबेटका शैलाश्रय 

C) मराठा सैन्य परिदृश्य

D) चोल मंदिर

8.C) मराठा सैन्य परिदृश्य

मराठा सैन्य परिदृश्य को जुलाई 2025 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत की 44वीं प्रविष्टि के रूप में शामिल किया गया। यह स्थल मराठा साम्राज्य की सैन्य रणनीति, स्थापत्य और किलेबंदी की उत्कृष्ट मिसाल है। इसमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित प्रसिद्ध किले जैसे शिवनेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रपातगढ़, सिंहगढ़, गिंजी किला आदि शामिल हैं।

9. विंबलडन 2025 महिला एकल खिताब किसने जीता?

A) एम्मा राडुकानु

B) अमांडा अनीसीमोवा

C) इगा स्वियाटेक

D) एरिना सबालेंका

9.C) इगा स्वियाटेक

इगा स्वियाटेक ने विंबलडन 2025 महिला एकल खिताब जीतकर अपना पहला विंबलडन और कुल मिलाकर छठा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने अमांडा अनीसीमोवा को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराया, जो उनके दबदबे को दर्शाता है।

10. हाल ही में मुहम्मदु बुहारी का निधन हो गया, वह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?

A) घाना

B) नाइजीरिया

C) केन्या

D) दक्षिण अफ्रीका

10.B) नाइजीरिया

मुहम्मदु बुहारी (Muhammadu Buhari) नाइजीरिया के इतिहास में एक महत्वपूर्ण नेता रहे हैं। वे पहले सैन्य शासक रहे और बाद में लोकतांत्रिक ढंग से राष्ट्रपति चुने गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Lieutenant General Dhiraj Seth becomes the country's new Army Chief

On June 13, 2026, the Government of India announced the appointment of Lieutenant General Dhiraj Seth as the next Chief of Army Staff of the...

Popular Posts