प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(23-07-2025)

1. जगदीप धनखड़ ने संविधान के किस अनुच्छेद के तहत अपना इस्तीफा दिया?

A) अनुच्छेद 52

B) अनुच्छेद 74

C) अनुच्छेद 67(a)

D) अनुच्छेद 356

1. C) अनुच्छेद 67(a)

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत अपने इस्तीफे की घोषणा की है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 में उपराष्ट्रपति पद का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

2. महाराष्ट्र सरकार और किस संस्थान ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?

A) भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे

B) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुंबई

C) भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), नागपुर

D) नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), दिल्ली

2. A) भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे

महाराष्ट्र सरकार और भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे ने मिलकर एक समझौता किया है ताकि राज्य में ग्रामीण एवं उभरती प्रतिभाओं को नई अवसर मिल सकें। इस MoU का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों और नई प्रतिभाओं को फिल्म और टेलीविजन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में प्रशिक्षण और अवसर प्रदान कर रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

3.अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के नए मिशन निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A) डॉ. चिंतन वैश्णव

B) अमिताभ कांत

C) दीपक बगला

D) अरविंद पानगढ़िया

3. C) दीपक बगला

दीपक बगला (Deepak Bagla) ने 21 जुलाई 2025 को अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। वे डॉ. चिंतन वैश्णव का स्थान लेंगे, जिन्होंने AIM को चार वर्षों तक सफलतापूर्वक नेतृत्व दिया। डॉ. चिंतन वैश्णव के नेतृत्व में AIM ने 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित किए और भारत की ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग को 86 से सुधार कर 39 तक पहुंचाया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

4. हाल ही भारतीय सेना के लिए अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों की पहली खेप किस देश से मिली है? 

A) फ्रांस 

B) जर्मनी 

C) यूएसए 

D) रूस 

4. C) यूएसए 

अमेरिकी एयरोस्पेस दिग्गज बोइंग ने भारतीय सेना को तीन अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर सौंपे है। यह भारतीय सेना को छह अपाचे हेलीकॉप्टर देने के अनुबंध का हिस्सा था। अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर उन्नत लड़ाकू क्षमताओं से लैस होते हैं और इन्हें शामिल करने से सेना की सीमावर्ती और युद्धक संचालन क्षमता में भारी इजाफा होगा। 

5. नेशनल मैंगो डे हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

A) 20 जुलाई

B) 21 जुलाई

C) 22 जुलाई

D) 23 जुलाई

5. C) 22 जुलाई

नेशनल मैंगो डे हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य आम के स्वाद, इसकी सांस्कृतिक विरासत और सेहतमंद गुणों को लोगों के बीच प्रचारित करना है। 

6. हाल ही में किसे लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है?

A) अशोक गजपति राजू

B) प्रो. अशिम कुमार घोष

C) कविंदर गुप्ता

D) सत्यपाल मलिक

6. C) कविंदर गुप्ता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा और गोवा के नए राज्यपालों तथा लद्दाख के नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की। जम्मू के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता (Kavinder Gupta) को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पुसपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।

7. हाल ही में एलआईसी (LIC) के नए CEO और MD किसे नियुक्त किया गया है?

A) एस के श्रीधरन

B) आर दोरैस्वामी

C) टी एस विजयन

D) वी के शर्मा

7. B) आर दोरैस्वामी

केंद्र सरकार ने हाल ही में आर दोरैस्वामी (R Doraiswamy) को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। यह एलआईसी के नेतृत्व ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव को दर्शाता है। एलआईसी अधिनियम में बदलाव के बाद चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पदों को मिलाकर एक एकीकृत कार्यकारी पद बनाया गया है, जिसके पहले पूर्णकालिक CEO और MD आर दोरैस्वामी बने हैं।

8. हाल ही में कर्नाटका बैंक के अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A) आर दोरैस्वामी

B) राघवेंद्र श्रीनिवास भट

C) टी एस विजयन

D) वी के शर्मा

8. B) राघवेंद्र श्रीनिवास भट

राघवेंद्र श्रीनिवास भट को कर्नाटका बैंक का अंतरिम प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) 16 जुलाई 2025 से अगले 3 महीनों के लिए या फिर नियमित एमडी और सीईओ की नियुक्ति तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया गया है।

9. भारत में क्रूज़ भारत मिशन से औपचारिक रूप से जुड़ने वाला पहला राज्य कौन बना है?

A) महाराष्ट्र

B) केरल

C) तमिलनाडु

D) गुजरात 

9. D) गुजरात 

केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 30 सितंबर 2024 को क्रूज़ भारत मिशन लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य 2029 तक भारत में समुद्री क्रूज़ यातायात को दस गुना बढ़ाना और देश को वैश्विक क्रूज़ पर्यटन केंद्र बनाना है। गुजरात इस मिशन से औपचारिक रूप से जुड़ने वाला भारत का पहला राज्य बना है।

10. जून 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ किसे चुना गया है?

A) बाबर आज़म

B) विराट कोहली

C) एडेन मार्करम

D) डेविड वॉर्नर

10. C) एडेन मार्करम

हाल ही में जून 2025 के लिए ICC ने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को पुरुष कैटेगरी में और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को महिला कैटेगरी में 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है। ICC की और से यह अवार्ड हर माह टॉप परफोर्मिंग प्लेयर को दिया जाता है.  

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Lieutenant General Dhiraj Seth becomes the country's new Army Chief

On June 13, 2026, the Government of India announced the appointment of Lieutenant General Dhiraj Seth as the next Chief of Army Staff of the...

Popular Posts