प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(31-07-2025)

1. भारत का पहला एआई-आधारित सड़क सुरक्षा पायलट प्रोजेक्ट किस राज्य में शुरू हुआ है?
A) महाराष्ट्र
B) उत्तर प्रदेश
C) तमिलनाडु
D) गुजरात

 1. B) उत्तर प्रदेश
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने उत्तर प्रदेश में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सड़क सुरक्षा पायलट प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों की भविष्यवाणी और रोकथाम करना है। 

2. भारत के तटरक्षक बल के लिए देश के पहले स्वदेशी होवरक्राफ्ट का निर्माण किस राज्य में शुरू हुआ?

A) महाराष्ट्र

B) तमिलनाडु

C) गोवा

D) गुजरात

2. C) गोवा

भारत ने अपने समुद्री रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय तटरक्षक बल के लिए पहले स्वदेशी होवरक्राफ्ट (hovercraft) के निर्माण की शुरुआत की है। यह कार्य 30 जुलाई 2025 को चौगुले एंड कंपनी प्रा. लि., गोवा में शुरू हुआ। यह प्रोजेक्ट तटीय निगरानी और सर्च-एंड-रेस्क्यू अभियानों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर कितने प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है?

A) 10%
B) 15%
C) 20%
D) 25%

 D) 25%

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त 2025 से भारतीय निर्यात पर 25% टैरिफ (शुल्क) लगाने की घोषणा की है। यह निर्णय भारत और अमेरिका के बीच रुकी हुई व्यापार वार्ताओं के बीच लिया गया है। यह टैरिफ भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव को और बढ़ा सकता है।

4. भारत में शुरू किए गए ‘ज्ञान भारतम मिशन’ का उद्देश्य क्या है?

A) अंतरिक्ष अन्वेषण

B) जलवायु परिवर्तन से निपटना

C) प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण

D) ग्रामीण विद्युतीकरण

4. C) प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण

इस मिशन का उद्देश्य एक करोड़ से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटल भंडार बनाना है ताकि शोधकर्ताओं और विद्वानों को इन्हें अध्ययन के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सके।

5. 'गज़ाप' क्या है, जिसे तुर्की ने IDEF 2025 डिफेंस फेयर में पेश किया?

A) नया फाइटर जेट

B) एआई-संचालित ड्रोन

C) नॉन-न्यूक्लियर बम

D) उन्नत टैंक

5. C) नॉन-न्यूक्लियर बम

'गज़ाप' दुनिया का सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम है, जिसमें थर्मोबेरिक क्षमताएं हैं। इसे तुर्की ने जुलाई 2025 में IDEF रक्षा मेले में प्रदर्शित किया।

6. तूतीकोरिन एयरपोर्ट का नया टर्मिनल लगभग कितनी लागत से विकसित किया गया है?

A) ₹300 करोड़

B) ₹450 करोड़

C) ₹600 करोड़

D) ₹800 करोड़

6. B) ₹450 करोड़

26 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूतीकोरिन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। यह टर्मिनल दक्षिण तमिलनाडु में प्रमुख बुनियादी ढांचा विकास का हिस्सा है और इसे लगभग ₹450 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस टर्मिनल से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा और पर्यटकों व व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

7. WHO) और UNODC की हाल की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 90 वर्षों में दूषित दवाओं से कितने लोगों की मृत्यु हुई है?

A) 500

B) 1,300

C) 2,500

D) 900

7. B) 1,300

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले 90 वर्षों में दूषित दवाओं (Contaminated Medicines) के कारण 1,300 लोगों की मौत हुई है। इस रिपोर्ट ने वैश्विक दवा सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई है। UNODC की स्थापना 1997 में हुई थी, जो कि United Nations Drug Control Programme और Centre for International Crime Prevention के विलय से बना था। 

8. संसद टीवी (Sansad TV) के नए CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A) राजीव कुमार 

B) अनिल कुमार सिंह

C) उत्पल कुमार सिंह

D) अजय कुमार भल्ला

8. C) उत्पल कुमार सिंह

लोकसभा के वर्तमान महासचिव (Secretary-General) और वरिष्ठ IAS अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को संसद टीवी (Sansad TV) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। यह पद उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी (additional charge) के रूप में दिया गया है, और वह राजित पुनहानी का स्थान लेंगे। उनकी प्रशासनिक सेवा की शुरुआत 1986 में उत्तराखंड कैडर से हुई थी। 

9. वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2025 का ऑफिसियल थीम क्या है?

A) Hepatitis Can't Wait

B) One Life, One Liver

C) Hepatitis: Let’s Break It Down

D) Eliminate Hepatitis Now

9. C) Hepatitis: Let’s Break It Down

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (World Hepatitis Day) हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वर्ष 2025 का थीम "Hepatitis: Let’s Break It Down" है। यह थीम सभी को मिलकर इस बीमारी को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती है।

10. वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे हर वर्ष कब मनाया जाता है?

A) 25 जुलाई

B) 27 जुलाई

C) 28 जुलाई

D) 26 जुलाई

10. C) 28 जुलाई

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, जैव विविधता के संरक्षण, और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। वर्ष 2025 का थीम "Connecting People and Plants, Exploring Digital Innovation in Wildlife Conservation" हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts