विश्व यूएफओ दिवस 2025

  • विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) 2025 में 2 जुलाई को मनाया गया। यह दिन हर साल 2 जुलाई को ही मनाया जाता है।

क्या है विश्व यूएफओ दिवस?
  • यह दिवस अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (Unidentified Flying Objects - UFOs) के अस्तित्व के बारे में जागरूकता फैलाने, खुले विचारों से वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने और विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा इनसे जुड़ी जानकारियों को सार्वजनिक करने की मांग करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 
  • आम भाषा में यूएफओ को उड़न तश्तरी भी कहा जाता है।

विश्व यूएफओ दिवस का इतिहास:
  • विश्व यूएफओ दिवस की शुरुआत 2001 में यूएफओ शोधकर्ता हक्टन अकडोगन (Haktan Akdogan) ने की थी।
  •  2 जुलाई की तारीख को चुनने के पीछे एक खास वजह है: इसी दिन 1947 में अमेरिका के न्यू मैक्सिको के रोसवेल में एक रहस्यमयी यूएफओ दुर्घटना हुई थी। 
  • इस घटना को यूएफओ इतिहास की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक माना जाता है, जिसने एलियंस और यूएफओ को लेकर दुनिया भर में चर्चा की एक नई लहर को जन्म दिया।
  •  हालांकि, कुछ लोग 24 जून को भी यूएफओ दिवस मनाते हैं, क्योंकि इसी दिन 1947 में अमेरिकी पायलट केनेथ अर्नोल्ड ने पहली बार यूएफओ देखने का दावा किया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

GIC, GDC, Assistant Professor Mains Sociology Chapterwise Solved Papers 2027

GIC, GDC, Assistant Professor Mains Sociology Chapterwise Solved Papers 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts