पोलिग्रास मैजिक स्किल्स अवार्ड

  • भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड दीपिका ने प्रतिष्ठित पोलिग्रास मैजिक स्किल्स अवार्ड जीत लिया है।
  • यह पुरस्कार हॉकी में उनके बेहतरीन व्यक्तिगत कौशल और असाधारण गोल के लिए दिया गया है, जिसका फैसला दुनियाभर के हॉकी प्रशंसकों के वोट के आधार पर किया गया।
  • दीपिका यह अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 
  • उन्होंने फरवरी 2025 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में विश्व की शीर्ष टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ एक अविश्वसनीय फील्ड गोल किया था। 
  • उस मैच में भारत दो गोल से पीछे चल रहा था, तभी दीपिका ने 35वें मिनट में बाईं ओर से शानदार ड्रिबल करते हुए नीदरलैंड्स की रक्षा पंक्ति को भेदकर यह गोल किया, जिससे मैच 2-2 की बराबरी पर आ गया। बाद में भारत ने यह मैच शूटआउट में जीता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Prime Minister Narendra Modi's visit to Slovakia

Prime Minister Narendra Modi sought to give a new direction to bilateral relations between the two nations during his state visit to Slovaki...

Popular Posts