- वाराणसी स्थित बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) परिसर में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारत का पहला रिमूवेबल सोलर पैनल लगाया गया है।
- यह पायलट प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के सतत और हरित ऊर्जा प्रथाओं की ओर बढ़ते कदम का हिस्सा है।
- 70 मीटर लंबे खंड पर 28 पैनल लगाए गए हैं, जिनसे 15 किलोवाट तक बिजली का उत्पादन होगा।
- इन पैनलों को टिकाऊ, कुशल और रखरखाव तथा मौसमी ज़रूरतों के लिए हटाने योग्य बनाया गया है।
- इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ी है, क्योंकि पैनल रेलवे ट्रैक के बीच लगाए गए हैं।
- बीएलडब्ल्यू के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि बीएलडब्ल्यू में ऊर्जा की 20% आवश्यकता पहले से ही सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरी की जा रही है।
Tags:
योजना/परियोजना
