1. हाल ही में PM मोदी ने असम के किस ज़िले में लगभग ₹6,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया?
a) गुवाहाटी
b) दरांग
c) जोरहाट
d) डिब्रूगढ़
1. b) दरांग
सितम्बर 2025 में असम के दरांग ज़िले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग ₹6,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क और रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार आएगा और औद्योगिक ढांचा मजबूत होगा।
2. 2025 में ISSF वर्ल्ड कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक किसने जीता?
a) मनु भाकर
b) रिद्धिमा पांडे
c) ईशा सिंह
d) रिद्धि फोर
2. c) ईशा सिंह
ISSF वर्ल्ड कप 2025 (निंगबो, चीन) के शुरुआती चार दिनों तक किसी भी भारतीय निशानेबाज़ ने फाइनल तक जगह नहीं बनाई थी। पाँचवे दिन महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में ईशा सिंह और रिदम संगवान ने जगह बनाई, जहाँ ईशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का इस प्रतियोगिता में पहला पदक भी रहा।
3. नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनीं, जिन्होंने 12 सितम्बर 2025 को शपथ ली?
a) विद्या देवी भंडारी
b) सुशीला कार्की
c) ओनसरी घर्ती
d) सुजाता कोइराला
3. b) सुशीला कार्की
12 सितम्बर 2025 को 73 वर्षीय सुषिला कार्की ने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वे इससे पहले नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश भी रह चुकी हैं। उनका कार्यकाल ऐसे समय शुरू हुआ जब देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध और सोशल मीडिया बैन को लेकर व्यापक प्रदर्शन हो रहे थे।
4. 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप (लिवरपूल) में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता?
a) निखत ज़रीन
b) मीनाक्षी हुड्डा
c) लवलीना बोरगोहेन
d) मंजीत कौर
4. b) मीनाक्षी हुड्डा
लिवरपूल में आयोजित 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कज़ाख़स्तान की पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता नाज़िम किज़ाइबे को 4-1 से हराया।
5. भारत में राष्ट्रीय अभियंता दिवस (National Engineers’ Day) 2025 कब मनाया गया?
a) 5 सितम्बर
b) 12 सितम्बर
c) 15 सितम्बर
d) 2 अक्टूबर
5. c) 15 सितम्बर
राष्ट्रीय अभियंता दिवस (National Engineers’ Day) हर वर्ष 15 सितम्बर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान अभियंता और दूरदर्शी सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को समर्पित है। उनका जन्म 15 सितम्बर 1861 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने आधुनिक भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
6. भारत के 15वें उपराष्ट्रपति कौन बने हैं, जिन्होंने 12 सितम्बर 2025 को शपथ ग्रहण की?
a) जगदीप धनखड़
b) बी. सुधर्शन रेड्डी
c) सी.पी. राधाकृष्णन
d) वेंकैया नायडू
6. c) सी.पी. राधाकृष्णन
12 सितम्बर 2025 को चंद्रपुरम पोनुसामी (सी.पी.) राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। यह पद जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था, जिन्होंने जुलाई 2025 में स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दिया। 9 सितम्बर 2025 को हुए चुनाव में राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी. सुधर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।
7. हाल ही में “समुद्र प्रदक्षिणा” (Samudra Pradakshina) मिशन लांच किया गया, किस प्रकार का अभियान है?
a) अंतरिक्ष मिशन
b) ऑल-वुमेन सर्कमनेविगेशन अभियान
c) जलवायु परिवर्तन अध्ययन अभियान
d) सैन्य अभ्यास अभियान
7. b) ऑल-वुमेन सर्कमनेविगेशन अभियान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 सितम्बर 2025 को भारत के पहले त्रि-सेवा (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स) की ऑल-वुमेन क्रू सर्कमनेविगेशन अभियान “समुद्र प्रदक्षिणा” को हरी झंडी दिखाई। इस ऐतिहासिक मिशन में तीनों सेनाओं की 10 महिला अधिकारी शामिल हैं। वे स्वदेशी निर्मित इंडियन आर्मी सेलिंग वेसल (IASV) ‘त्रिवेणी’ पर पूरी दुनिया का चक्कर लगाएंगी। यह मिशन भारतीय महिला शक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
8. "ज्ञान भारतम् पोर्टल" किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?
a) गृह मंत्रालय
b) संस्कृति मंत्रालय
c) शिक्षा मंत्रालय
d) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
8. b) संस्कृति मंत्रालय
भारत सरकार ने 12 सितम्बर 2025 को ज्ञान भारतम् पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल देश की समृद्ध पांडुलिपि धरोहर को डिजिटलीकृत, संरक्षित और आम जनता की पहुंच में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसे संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पांडुलिपि धरोहर सम्मेलन को संबोधित किया। यह पहल भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने और वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
9. भारत ने ADB के साथ कितनी राशि का ऋण समझौता उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए किया है?
a) $100 मिलियन
b) $126.42 मिलियन
c) $150 मिलियन
d) $200 मिलियन
9. b) $126.42 मिलियन
भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने 10 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली में $126.42 मिलियन का ऋण समझौता किया। इस परियोजना का उद्देश्य उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत, समावेशी और जलवायु-लचीला पर्यटन विकास को बढ़ावा देना है। यह पहल विशेष रूप से टिहरी गढ़वाल जिला पर केंद्रित है, जिसे जलवायु परिवर्तन के लिहाज़ से अति संवेदनशील और आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्र माना जाता है।
10. 11वां कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन कॉन्फ्रेंस 2025 कहाँ आयोजित हो रहा है?
a) नई दिल्ली
b) मुंबई
c) बेंगलुरु
d) जयपुर
10. c) बेंगलुरु
11वां कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन कॉन्फ्रेंस 11 से 13 सितम्बर 2025 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया जा रहा है। इसे कर्नाटक विधानसभा और CPA इंडिया रीजन ने होस्ट किया है। सम्मेलन का मुख्य विषय है — “विधानसभाओं में बहस और चर्चा: जनता का विश्वास बनाना, जनता की आकांक्षाएँ पूरी करना।” इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया, जो CPA इंडिया रीजन एक्ज़िक्यूटिव कमेटी के चेयरपर्सन भी हैं।