भारत की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग प्रणाली

  • भारत की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोलिंग प्रणाली के लिए भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) (एनएचएआई द्वारा प्रवर्तित) और आईसीआईसीआई बैंक के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • यह प्रणाली गुजरात में एनएच-48 पर चोर्यासी शुल्क प्लाजा पर लागू की जाएगी।
  • एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव की उपस्थिति में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
  • अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर बाधा-मुक्त टोलिंग की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो फास्टैग के माध्यम से निर्बाध इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह को सक्षम करेगा।
  • चोर्यासी शुल्क प्लाजा देश का पहला बाधा-मुक्त टोल प्लाजा बन जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त, एनएच-44 पर हरियाणा में घरौंदा शुल्क प्लाजा के लिए एमएलएफएफ टोलिंग के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए।
  • एनएचएआई ने चालू वित्त वर्ष में 25 राष्ट्रीय राजमार्ग प्लाजा पर एमएलएफएफ टोल लागू करने की योजना बनाई है।
  • यह प्रणाली आरएफआईडी रीडर और एएनपीआर कैमरों का उपयोग करके फास्टैग और वाहन पंजीकरण संख्या-आधारित टोलिंग को सक्षम बनाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Director General of Integrated Training for the Indian Army

On November 1, 2026, Lieutenant General Sushil Chander Mahant of the Indian Army assumed the office of Director General of Integrated Traini...

Popular Posts