- 4 सितंबर को नई दिल्ली में जारी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 की समग्र श्रेणी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-मद्रास) को पहला स्थान मिला।
- भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु और आईआईटी-मुंबई क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
- शिक्षा मंत्रालय द्वारा रैंकिंग के 10वें संस्करण की घोषणा की गई, जिसमें 17 विभिन्न श्रेणियां शामिल थीं।
- आईआईटी-मद्रास को सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान घोषित किया गया और नवाचार में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
- आईआईएससी बेंगलुरु को देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय चुना गया, उसके बाद जेएनयू नई दिल्ली और मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन का स्थान रहा।
- नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज का दर्जा दिया गया, जबकि एम्स दिल्ली मेडिकल और डेंटल श्रेणियों में शीर्ष पर रहा।
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली को कृषि अध्ययन में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य
