प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(15-10-2025)

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कौन-सी योजना लॉन्च की? 

A) पीएम किसान सम्मान निधि

B) पीएम धन धान्य कृषि योजना और मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस

C) मिशन शक्ति योजना

D) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना

1. B) पीएम धन धान्य कृषि योजना और मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2025 को पीएम धन धान्य कृषि योजना और मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस लॉन्च किया। इन पहलों का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना, फसल उत्पादकता बढ़ाना, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और भारत में दालों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

2. डॉ. सोनाली घोष ने हाल ही में किस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार को जीतकर इतिहास रचा है?
A) गोल्डमैन एनवायरनमेंट प्राइज
B) रैमसर अवॉर्ड
C) IUCN WCPA-Kenton Miller Award
D) यूनिसेफ एनवायरनमेंट अवॉर्ड

 2. C) IUCN WCPA–Kenton Miller Award

हाल ही में डॉ. सोनाली घोष (Sonali Ghosh) ने Kaziranga National Park की फील्ड डायरेक्टर के रूप में उत्कृष्ट प्रबंधन और संरक्षण कार्य के लिए 2025 में IUCN World Conservation Congress में IUCN WCPA–Kenton Miller Award जीता। यह सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय बनीं।

3. दीपिका पादुकोण को हाल ही में भारत सरकार द्वारा किस पद पर नियुक्त किया गया है?

A) शिक्षा दूत

B) महिला सशक्तिकरण राजदूत

C) मेंटल हेल्थ एंबेसडर

D) स्वच्छता अभियान ब्रांड एंबेसडर

3. C) मेंटल हेल्थ एंबेसडर 

हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को Ministry of Health and Family Welfare ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 पर भारत की पहली “मेंटल हेल्थ एंबेसडर” नियुक्त किया। इस भूमिका के तहत वे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने और सामाजिक नकरात्मकता को कम करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।  

4. भारतीय सेना किस देश में “एक्सरसाइज ऑस्ट्राहिंद 2025” में भाग लेने गई है?

A) श्रीलंका 

B) जापान

C) ऑस्ट्रेलिया

D) फ्रांस

4. C) ऑस्ट्रेलिया

भारतीय सेना का एक 120 सदस्यीय दल Perth में 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एक्सरसाइज ऑस्ट्राहिंद (AUSTRAHIND) 2025 में भाग ले रहा है। इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय सेना (Indian Army) और Australian Army शामिल हैं। इसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को मजबूत करना और आपसी विश्वास को बढ़ावा देना है।

5. ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025’ का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है?

A) मानव संसाधन विकास मंत्रालय

B) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

C) शिक्षा मंत्रालय

D) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

5. C) शिक्षा मंत्रालय

‘विकसित भारत बिल्डाथॉन (Viksit Bharat Buildathon) 2025’ भारत का सबसे बड़ा स्कूल हैकथॉन है, जिसे शिक्षा मंत्रालय, अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और नीति आयोग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों की रचनात्मकता और समस्या सुलझाने की क्षमता को बढ़ावा देना है। 

6. हाल ही में दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल रोड का निर्माण ‘मिग ला पास’ पर किस संगठन ने किया है?

A) भारतीय सेना

B) बीएसएफ

C) बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO)

D) भारतीय वायुसेना

6. C) बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO)

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (Border Roads Organisation) ने प्रोजेक्ट हिमांक (Project Himank) के तहत Mig La Pass पर 19,400 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड का निर्माण किया है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मिग ला पास Ladakh के चांगथांग पठार पर स्थित है। 19,400 फीट की ऊंचाई पर बनी यह सड़क अब दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड बन गई है, जिससे सामरिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से क्षेत्र का महत्व बढ़ गया है।

7. ‘नमो सेमीकंडक्टर लैबोरेटरी’ किस संस्थान में स्थापित की जाएगी?

A) आईआईटी दिल्ली

B) आईआईटी बॉम्बे

C) आईआईटी भुवनेश्वर

D) आईआईटी मद्रास

7. C) आईआईटी भुवनेश्वर

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnaw ने ‘नमो सेमीकंडक्टर लैबोरेटरी’ की स्थापना को मंजूरी दी है। यह कदम भारत में सेमीकंडक्टर अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। ‘नमो सेमीकंडक्टर लैबोरेटरी’ Indian Institute of Technology Bhubaneswar में स्थापित की जाएगी। इस परियोजना को Ministry of Electronics and Information Technology द्वारा Members of Parliament Local Area Development Scheme के तहत लगभग ₹4.95 करोड़ की राशि से वित्त पोषित किया जा रहा है।

8. भारत में हर साल एयर फ़ोर्स डे कब मनाया जाता है?

A) 5 अक्टूबर

B) 8 अक्टूबर

C) 10 अक्टूबर

D) 12 अक्टूबर

8. B) 8 अक्टूबर

एयर फ़ोर्स डे हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसी दिन साल 1932 में Indian Air Force की स्थापना हुई थी। 2025 में इसका 93वां स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। 2025 में एयर फ़ोर्स डे का मुख्य आयोजन Hindon Air Force Station (गाज़ियाबाद) में आयोजित हो रहा है, जहाँ भव्य परेड, एयर शो और भारत की वायु शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा। इस वर्ष की थीम “Operation Sindoor” रखी गई।

9. अक्टूबर 2025 में भारत को जूनियर विश्व जूडो चैंपियनशिप में अपना पहला पदक किसने दिलाया?

A) नीतू घंगास

B) मीराबाई चानू

C) लिंथोई चानम्बम

D) लवलीना बोरगोहेन

9. C) लिंथोई चानम्बम

लिंथोई चानम्बम (Linthoi Chanambam) ने पेरू के लीमा में आयोजित जूनियर विश्व जूडो चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। यह भारत का इस प्रतियोगिता में पहला पदक है। लिंथोई चानम्बम ने कांस्य पदक मुकाबले में नीदरलैंड की जोनी गेलन को हराया। उन्होंने रिपेचाज राउंड के ज़रिए वापसी कर शानदार जीत दर्ज की।

10. वर्ल्ड कॉटन डे 2025 कब मनाया गया?

A) 5 अक्टूबर

B) 6 अक्टूबर

C) 7 अक्टूबर

D) 8 अक्टूबर

10. C) 7 अक्टूबर

World Cotton Day हर साल 7 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन कपास के प्राकृतिक रेशे के रूप में महत्व और इसके आर्थिक, सामाजिक व पर्यावरणीय योगदान के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। 2025 में वर्ल्ड कॉटन डे का मुख्य कार्यक्रम Food and Agriculture Organization (FAO) के मुख्यालय Rome में आयोजित हुआ। इस आयोजन में कपास की वैश्विक महत्ता और छोटे किसानों के योगदान पर विशेष जोर दिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSSSC PLANTOON Commander 20 Practice + Chapterwise Solved 5710 + Study Material & Question Bank 2026-27

UPSSSC PLANTOON Commander 20 Practice + Chapterwise Solved 5710 + Study Material & Question Bank 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts