प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(25-11-2025)

1. भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में किसने शपथ ली?

A) न्यायमूर्ति यू. यू. ललित

B) न्यायमूर्ति सूर्यकांत

C) न्यायमूर्ति रंजन गोगोई

D) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा

1. B) न्यायमूर्ति सूर्यकांत

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 24 नवंबर, 2025 को राष्ट्रपति भवन में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को शपथ दिलाई। मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कांत का कार्यकाल 9 फरवरी, 2027 तक रहेगा।

2. बैडमिंटन में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?

A) युशी तनाका

B) लक्ष्य सेन

C) किदांबी श्रीकांत

D) साई प्रणीत

2. B) लक्ष्य सेन

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने रविवार को सिडनी में जापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। यह इस कैलेंडर वर्ष में भारतीय शटलर का पहला खिताब था। 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता के लिए यह तीसरा सुपर 500 खिताब था, इससे पहले उन्होंने 2022 में इंडियन ओपन और अगले साल कनाडा ओपन का खिताब जीता था।

3. G20 शिखर सम्मेलन 2025 किस देश में आयोजित किया गया?
A) भारत
B) दक्षिण अफ्रीका
C) ब्राजील
D) इंडोनेशिया


3. D) दक्षिण अफ्रीका 

G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 2025 शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुआ। इस वर्ष का सम्मेलन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन का विषय "एकजुटता, समानता और स्थिरता" है। भारत की ओर से पीएम मोदी इस सम्मलेन में शामिल हुए. इसका आयोजन 22 और 23 नवंबर को किया गया। 

4. हाल ही में भारत व्यापार संवर्धन संगठन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A) नवीन चावला
B) जावेद अशरफ
C) अजय त्यागी
D) सुनील अरोड़ा


4. B) जावेद अशरफ

पूर्व राजनयिक जावेद अशरफ को भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अशरफ को यह जिम्मेदारी दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अनुबंध के आधार पर सौंपी गई है। वह 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। 

5. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छठे अंतर्राष्ट्रीय सस्य विज्ञान कांग्रेस (IAC–2025) का उद्घाटन किस शहर में किया?
A) मुंबई
B) कोलकाता
C) नई दिल्ली
D) बेंगलुरु

5. C) नई दिल्ली

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छठे अंतर्राष्ट्रीय सस्य विज्ञान कांग्रेस (IAC–2025) का नई दिल्ली के एनपीएल ऑडिटोरियम, पूसा परिसर में उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय वैश्विक कार्यक्रम (24–26 नवम्बर 2025) भारतीय सस्य विज्ञान सोसाइटी (ISA) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS) एवं ट्रस्ट फॉर ऐड्वैन्समेंट ऑफ ऐग्रिकल्चरल साइन्सेज (TAAS) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

6. कोलंबो सिक्योरिटी कंक्लेव (CSC) के NSAs की 7वीं बैठक की मेजबानी किस देश ने की?

A. श्रीलंका

B. मालदीव

C. भारत

D. बांग्लादेश

6. C. भारत

कोलंबो सिक्योरिटी कंक्लेव (CSC) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSAs) की 7वीं बैठक नई दिल्ली में 20 नवंबर 2025 को शुरू हुई। भारत इस बैठक की मेजबानी कर रहा है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं। इस बैठक में सदस्य देशों मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल हो रहे हैं।

7. ग्लोबल बिग कैट्स समिट 2026 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

A. दक्षिण अफ्रीका

B. ब्राज़ील

C. भारत

D. रूस

7. C. भारत

भारत वर्ष 2026 में ग्लोबल बिग कैट्स समिट की मेजबानी नई दिल्ली में करेगा, जो वैश्विक मंच पर वन्यजीव संरक्षण और जलवायु कार्रवाई में उसकी नेतृत्वकारी भूमिका को मजबूत दर्शाता है। यह सम्मेलन, जिसकी घोषणा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने की है, का उद्देश्य बड़े बिल्ली प्रजाति वाले देशों, जैव-विविधता विशेषज्ञों और जलवायु सुरक्षा से जुड़े हितधारकों को एक साथ लाकर सात प्रमुख बड़ी बिल्ली प्रजातियों बाघ, सिंह, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, जगुआर, चीता और प्यूमा के संरक्षण पर सामूहिक रूप से काम करना है।

8. दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ किया?

A. हैदराबाद

B. कोयंबटूर

C. बेंगलुरु

D. तिरुवनंतपुरम

8. B. कोयंबटूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत को प्राकृतिक खेती का वैश्विक केंद्र बनाने की दृष्टि पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती की पद्धति भारतीय परंपराओं में निहित है, पर्यावरण के अनुकूल है और प्रकृति के अनुसार सबसे उपयुक्त है। उन्होंने किसानों से “वन एकर, वन सीजन” मॉडल अपनाने की अपील की, ताकि स्थायी कृषि को बढ़ावा मिल सके। 

9.विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 में भारत का पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?

A. निकहत जरीन

B. मीनाक्षी हूडा

C. लवलीना बोरगोहेन

D. सौभर सिंह 

9. B. मीनाक्षी हूडा

मीनाक्षी हूडा ने ग्रेटर नोएडा, भारत में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महिलाओं की 48 किलोग्राम भार वर्ग में उतरीं और इस टूर्नामेंट में भारत का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मीनाक्षी ने उज़्बेकिस्तान की फरजाना फोज़िलोवा को 5-0 से हराया, जहाँ उनकी बेहतरीन पकड़, दमदार प्रदर्शन और सटीकता साफ दिखाई दी।

10. नवगठित बिहार सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने कितनीवीं बार शपथ ली?

A. 8वीं बार

B. 9वीं बार

C. 10वीं बार

D. 11वीं बार

10. C. 10वीं बार

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, चिराग पासवान सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नई बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 27 मंत्रियों ने शपथ ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

COAL Mechanical Engineering Solved & Practice Book 2026-27

COAL Mechanical Engineering Solved & Practice Book 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts