प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(28-11-2025)

1. 27 नवंबर को किस प्रसिद्ध भारतीय कवि और लेखक की जयंती मनाई जाती है?

  • (a) रामधारी सिंह दिनकर

  • (b) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

  • (c) हरिवंश राय बच्चन

  • (d) सुमित्रानंदन पंत

उत्तर: (c) हरिवंश राय बच्चन

व्याख्या: प्रसिद्ध हिंदी कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन की जयंती प्रतिवर्ष 27 नवंबर को मनाई जाती है। उनका जन्म 27 नवंबर 1907 को हुआ था। उनकी रचना 'मधुशाला' बहुत प्रसिद्ध है।


2. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण-XIX'  का 19वाँ संस्करण आयोजित किया गया?

  • (a) बांग्लादेश

  • (b) भूटान

  • (c) नेपाल

  • (d) श्रीलंका

उत्तर: (c) नेपाल

व्याख्या: भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण-XIX' का 19वाँ संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन में तालमेल बढ़ाना है।


3. 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों  की मेज़बानी का अधिकार किस भारतीय शहर को मिला है?

  • (a) नई दिल्ली

  • (b) मुंबई

  • (c) अहमदाबाद

  • (d) बेंगलुरु

उत्तर: (c) अहमदाबाद

व्याख्या: भारत को 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी का अधिकार मिल गया है, और यह आयोजन अहमदाबाद शहर में होगा। भारत ने इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में CWG की मेज़बानी की थी।


4. भारत के पहले निजी अंतरिक्ष रॉकेट  का क्या नाम है, जिसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया?

  • (a) ध्रुव-I

  • (b) अग्निबाण

  • (c) विक्रम-I

  • (d) कलाम-500

उत्तर: (c) विक्रम-I

व्याख्या: भारत के पहले निजी अंतरिक्ष रॉकेट 'विक्रम-I' का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी ने किया। इसका निर्माण स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) नामक स्टार्टअप कंपनी द्वारा किया गया है।


5. 2025 की महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब किस देश ने जीता है?

  • (a) चीनी ताइपे

  • (b) भारत

  • (c) ईरान

  • (d) बांग्लादेश

उत्तर: (b) भारत

व्याख्या: भारत ने ढाका, बांग्लादेश में आयोजित 2025 महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता।


6. संसद (Parliament) की संयुक्त समिति के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है, जो 130वें संविधान संशोधन विधेयक 2025 की जांच कर रही है?

  • (a) रविशंकर प्रसाद

  • (b) अपराजिता सारंगी

  • (c) अनुराग ठाकुर

  • (d) पीयूष गोयल

उत्तर: (b) अपराजिता सारंगी

व्याख्या: सांसद अपराजिता सारंगी को 130वें संविधान संशोधन विधेयक 2025 की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।


7. ग्लोबल मीथेन स्टेटस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वैश्विक स्तर पर मीथेन उत्सर्जन में भारत का स्थान कौन सा है?

  • (a) पहला

  • (b) दूसरा

  • (c) तीसरा

  • (d) चौथा

उत्तर: (c) तीसरा

व्याख्या: ग्लोबल मीथेन स्टेटस रिपोर्ट 2025 (जिसे UN पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी किया गया) के अनुसार, मीथेन उत्सर्जन के मामले में भारत विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है।


8. हाल ही में NALSA (राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण) के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है?

  • (a) न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़

  • (b) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना

  • (c) न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

  • (d) न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना

उत्तर: (c) न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

व्याख्या: न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को NALSA (राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण) का नया कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया है। NALSA कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करता है।


9. भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) 2025 का आयोजन 27-28 नवंबर को किस शहर में किया जा रहा है?

  • (a) मुंबई

  • (b) चेन्नई

  • (c) नई दिल्ली

  • (d) बेंगलुरु

उत्तर: (c) नई दिल्ली

व्याख्या: भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) 2025 का आयोजन 27-28 नवंबर को नई दिल्ली में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य इंटरनेट के भविष्य पर हितधारकों के बीच चर्चा को बढ़ावा देना है।


10. FY 2025-26 में 19 नवंबर 2025 तक भारतीय रेलवे ने कितने मिलियन टन (MT) माल-ढुलाई का आंकड़ा पार किया है?

  • (a) 900 MT

  • (b) 1020 MT

  • (c) 1050 MT

  • (d) 12050 MT

उत्तर: (b) 1020 MT

व्याख्या: भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में 19 नवंबर 2025 तक 1020 MT माल-ढुलाई का आंकड़ा पार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Kotak Mahindra Bank's new MD & CEO

Kotak Mahindra has received approval from the Reserve Bank of India (RBI) to appoint Anup Kumar Saha as its new Managing Director and Chief ...

Popular Posts