- राष्ट्रीय प्रेस दिवस 1966 में भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है।
- यह एक लोकतांत्रिक समाज में स्वतंत्र और उत्तरदायी प्रेस के महत्व को मान्यता देने के दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 का विषय "बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा" है।
- भारतीय प्रेस परिषद का गठन प्रथम प्रेस आयोग की सिफारिशों पर 4 जुलाई 1966 को हुआ था।
- भारतीय प्रेस परिषद एक वैधानिक और अर्ध-न्यायिक निकाय है। इसे प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 के तहत वर्ष 1979 में पुनर्स्थापित किया गया था।
- भारत का जीवंत मीडिया परिदृश्य निरंतर विकसित हो रहा है, पंजीकृत प्रकाशनों की संख्या 2004-05 में 60,143 से बढ़कर 2024-25 में 1.54 लाख हो गई है, जो प्रेस की बढ़ती पहुँच और ताकत को दर्शाता है।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह
