- भारत ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स 2025 में नौ स्वर्ण पदक जीते हैं।
- भारतीय महिला मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण पदक जीते। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
- इन मुक्केबाजों में जैस्मीन लम्बोरिया, निकहत ज़रीन, परवीन हुड्डा, अरुंधति चौधरी, प्रीति पवार, मीनाक्षी हुड्डा और नुपुर श्योराण शामिल हैं।
- जैस्मीन लम्बोरिया ने ताइवान की वू शिह यी को 4-1 से हराकर महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।
- निकहत ज़रीन ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ज़रीन ने चीनी ताइपे की झुआन यी गुओ को 5-0 से हराया।
- परवीन हुड्डा ने जापान की अयाका तागुची को 3-2 से हराकर 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- अरुंधति चौधरी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में उज्बेकिस्तान की अजीज़ा ज़ोकिरोवा को हराया।
- प्रीति पवार ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में इटली की सिरीन चाराबी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में उज्बेकिस्तान की फोजिलोवा फरजोना को हराया।
- नुपुर श्योराण ने 80 से अधिक किलोग्राम भारवर्ग में उज्बेकिस्तान की ओल्टिनोय सोतिम्बोएवा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- सचिन सिवाच और हितेश गुलिया ने क्रमशः पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग और 70 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
Tags:
खेल परिदृश्य
