सी-डॉट और आईआईटी रुड़की के बीच समझौता


  • टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (सी-डॉट) और आईआईटी रुड़की के बीच उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (सी-डॉट) भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डीओटी) का एक प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र है।
  • इस समझौता ज्ञापन के तहत, सी-डॉट आईआईटी रुड़की में एक उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित कर रहा है।
  • यह उत्कृष्टता केंद्र उन्नत संचार प्रौद्योगिकियों में स्वदेशी अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को गति प्रदान करेगा।
  • अनुसंधान वायरलेस संचार, क्वांटम प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा और एआई अनुप्रयोगों पर केंद्रित होगा।
  • 5जी/6जी, वी2एक्स संचार, आरएफ –सब-टेराहर्ट्ज़ एकीकृत परिपथ (ICs) और मिलीमीटर-वेव एंटेना में संयुक्त अनुसंधान और प्रोटोटाइप विकास किया जाएगा।
  • यह उत्कृष्टता केंद्र, आईआईटीआर विशेषज्ञता और सी-डॉट की औद्योगिक क्षमता का लाभ उठाते हुए शिक्षा-उद्योग सहयोग को बढ़ावा देगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Chairman of FSIB

On October 16, 2026, the Central Government reconstituted the Financial Services Institutions Bureau (FSIB) and appointed retired IAS office...

Popular Posts