प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(16-12-2025)

1. हाल ही में कविता चांद ने किस महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन को सफलतापूर्वक फतह किया?

a) एशिया

b) अफ्रीका

c) अंटार्कटिका

d) दक्षिण अमेरिका

1. c) अंटार्कटिका 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली कविता चांद (Kavita Chand) ने 12 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार रात 8:30 बजे अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके भारत के पर्वतारोहण रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। 4,892 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने की यह उपलब्धि, प्रतिष्ठित 'सेवन समिट्स' चुनौती को पूरा करने की उनकी खोज में एक प्रमुख मील का पत्थर है। 

2. स्क्वैश विश्व कप 2025 का खिताब किस देश ने जीता?
a) हांगकांग
b) ऑस्ट्रेलिया
c) भारत
d) मिस्र 

2. c) भारत

स्क्वैश विश्व कप 2025 में, भारत ने फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार खिताब जीता। इस जीत से भारत स्क्वैश विश्व कप जीतने वाला पहला एशियाई राष्ट्र भी बन गया और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र के बाद चौथा देश बन गया है।

3. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फुट की भव्य प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया?
a) पुणे, महाराष्ट्र
b) कोल्हापुर, महाराष्ट्र
c) बेलगावी, कर्नाटक
d) ग्वालियर, मध्य प्रदेश

3. c) बेलगावी, कर्नाटक

केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में कर्नाटक के बेलगावी जिले के अथानी में मराठा प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फुट की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए, मंत्री ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं था, बल्कि भारत के आत्म-सम्मान, साहस और हिंदवी स्वराज्य की चेतना को भावी पीढ़ियों तक ले जाने का एक गंभीर संकल्प था।

 

4. रामसर साइट्स की सूची में हाल ही में जोड़ी गई सिल्लीसेढ़ झील किस राज्य में स्थित है?

A) छत्तीसगढ़

B) मध्य प्रदेश

C) राजस्थान

D) गुजरात

4. C) राजस्थान

भारत ने सिल्लीसेढ़ झील (राजस्थान) और कोपरा जलाशय (छत्तीसगढ़) को रामसर साइट्स की सूची में जोड़ा है, ये आर्द्रभूमियाँ रामसर कन्वेंशन के तहत वैश्विक पारिस्थितिक महत्व की मानी जाती हैं। साल 2025 तक, भारत में 96 रामसर साइट्स हैं जो विविध पारिस्थितिकी तंत्रों में फैली हुई हैं, जिनमें हिमालय की ऊँचाई वाली झीलें से लेकर सुंदरबन के मैंग्रोव और दक्षिण के तटीय लैगून शामिल हैं।

5. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
a) 12 दिसंबर
b) 13 दिसंबर
c) 14 दिसंबर
d) 15 दिसंबर

5. c) 14 दिसंबर

भारत ने 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया, जिसमें ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और बिजली-प्रणाली विश्वसनीयता में हुई बड़ी प्रगति को उजागर किया गया, जिससे संरक्षण को देश की सतत विकास रणनीति के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में मजबूत किया गया। 1991 से मनाए जा रहे राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कुशल ऊर्जा उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

6. हाल ही में किस त्योहार को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है?

A. होली

B. दीपावली

C. दशहरा

D. छठ पूजा

6. B. दीपावली

भारत की सबसे व्यापक रूप से मनाई जाने वाली जीवंत परंपराओं में से एक, दीपावली को हाल ही में नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित यूनेस्को अंतरसरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage of Humanity) की प्रतिनिधि सूची में शामिल कर लिया गया है। यह अंकन केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में अपनाया गया। 

7. ग्लोबल एआई शो 2025 की मेजबानी कौन-सा शहर कर रहा है?

A) दुबई

B) शारजाह

C) अबू धाबी

D) रियाद

7. A) अबू धाबी

अबू धाबी ग्लोबल एआई शो 2025 की मेजबानी कर रहा है, जिसका थीम "एआई: 2031 - एक्सेलेरेटिंग इंटेलिजेंट फ्यूचर्स" है। यह आयोजन प्रौद्योगिकी जगत के लीडर, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और प्रमुख उद्योग जगत के दिग्गजों को एक साथ लाता है। ग्लोबल एआई शो का 2025 संस्करण प्रमुख सरकारी संस्थाओं के साथ रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के एक मंच के रूप में इसकी भूमिका को मजबूत करता है।

8. टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ कौन बन गए हैं?
A) मोहम्मद सिराज
B) भुवनेश्वर कुमार
C) जसप्रीत बुमराह
D) रविन्द्र जडेजा 

8. C) जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले T20I में अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरा करके एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए। साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए है.

 

9. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारत के कार्यबल को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने हेतु किस कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
A) गूगल
B) अमेज़न
C) माइक्रोसॉफ्ट
D) टीसीएस

9. C) माइक्रोसॉफ्ट

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ, सत्य नडेला की उपस्थिति में माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग रोजगार संपर्कों का विस्तार करने, एआई-आधारित कौशल को बढ़ाने और भारत के कार्यबल को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

10. विश्व स्तर पर मानव अधिकार दिवस हर साल कब मनाया जाता है?

A) 07 दिसंबर
B) 08 दिसंबर
C) 09 दिसंबर
D) 10 दिसंबर

10. D) 10 दिसंबर

मानव अधिकार दिवस (Human Rights Day) हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकारों की यूनिवर्सल घोषणा (UDHR) को अपनाने की याद में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर, 1948 को मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) को अपनाया था। इस दिवस को अब वार्षिक मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष, यह इस मील के पत्थर की 77वीं वर्षगांठ है। UDHR को 1948 में पेरिस में अपनाया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Sangeet Natak Akademi Award for Shubhada Varadkar

Renowned Odissi dancer Shubhada Varadkar was honored with the Sangeet Natak Akademi Award for the year 2025. President Droupadi Murmu confer...

Popular Posts