रक्षा अनुसंधान एवं विकास को मजबूत करने के लिए डीआरडीओ और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बीच समझौता

  • 22 दिसंबर को नई दिल्ली में रक्षा और आंतरिक सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस समझौते पर डीआरडीओ की प्रख्यात वैज्ञानिक और महानिदेशक (उत्पादन समन्वय एवं सेवा अंतःक्रिया) डॉ. चंद्रिका कौशिक और आरआरयू के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) बिमल एन पटेल ने हस्ताक्षर किए।
  • आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अंतर्गत रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता को मजबूत करना एक प्रमुख उद्देश्य के रूप में पहचाना गया है।
  • इस साझेदारी के तहत तकनीकी नवाचार, अकादमिक अनुसंधान और परिचालन संबंधी जानकारियों के एकीकरण की परिकल्पना की गई है।
  • दोनों संस्थान संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं, डॉक्टरेट कार्यक्रम और फैलोशिप पहल शुरू करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC Tre Science 6-8, 9-10 Chapterwise Solved & Question Bank 2027

BPSC Tre Science 6-8, 9-10 Chapterwise Solved & Question Bank 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts