प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(03-02-2026)

1. हाल ही में 'माई भारत बजट क्वेस्ट 2026' नामक राष्ट्रव्यापी युवा-केंद्रित पहल किसने लॉन्च किया? 

A) निर्मला सीतारमण

B) डॉ. मनसुख मंडाविया 

C) गिरिराज सिंह 

D) जयंत चौधरी 

उत्तर: B) डॉ. मनसुख मंडाविया  

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हाल ही में 'माई भारत बजट क्वेस्ट 2026' (MY Bharat Budget Quest 202) लॉन्च किया, जो एक राष्ट्रव्यापी युवा-केंद्रित पहल है जिसका उद्देश्य युवा नागरिकों की केंद्रीय बजट की समझ को गहरा करना और बजटीय प्रावधानों को अधिक सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाना है।

2. केंद्रीय बजट 2026-27 में सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर का लाभ उठाने की सीमा को 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?
A) 500
B) 1,000
C) 1,500
D) 2,000
उत्तर: D) 2,000 करोड़ रुपये 

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026-2027 पेश किया। इस बजट में, सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर का लाभ उठाने की सीमा को 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

3. हाल ही में भारतीय वायु सेना की पूर्वी वायु कमान का एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ किसे नियुक्त किया गया है?

A) एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा

B) एयर मार्शल वी.आर. चौधरी

C) एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया

D) एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया

उत्तर: C. एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया

एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को हाल ही में भारतीय वायु सेना की पूर्वी वायु कमान का एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं, जिन्होंने 11 जून 1988 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था।

4. वैश्विक स्तर पर प्रशंसित आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने किस श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है?
A) बेस्ट म्यूज़िक एल्बम
B) बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेटिव और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग
C) बेस्ट फोक एल्बम
D) बेस्ट रैप परफॉर्मेंस

 

उत्तर: B) बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेटिव और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग

वैश्विक स्तर पर प्रशंसित 90 वर्षीय आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) ने बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेटिव और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। रूफ़स वेनराइट (Rufus Wainwright) ने समारोह के दौरान दलाई लामा की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया, जिसे YouTube पर स्ट्रीम किया गया था। 

5. कौन सा राज्य 16.5% हिस्सेदारी के साथ भारत का रिन्यूएबल एनर्जी का सबसे बड़ा हब बन गया है?
A) गुजरात
B) उत्तर प्रदेश
C) राजस्थान
D) मध्य प्रदेश
उत्तर: A) गुजरात 

गुजरात ने भारत की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 31 दिसंबर 2025 तक, यह राज्य भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बन गया, जो पूरे राष्ट्र का 16.5% है। मजबूत नीतियों, बड़े सौर पार्कों और बड़े पैमाने पर रूफटॉप सोलर इनस्टॉल से गुजरात को नए रिकॉर्ड स्थापित करने में मदद मिली है। 

6. भारत ने किस वैश्विक खाद्य और पेय व्यापार प्रदर्शनी में कंट्री पार्टनर के रूप में भागीदारी की है?
A) वर्ल्ड फूड दुबई 2026
B) गल्फूड 2026
C) फूड एक्सपो इंडिया 2026
D) सिएलपेरिस 2026

उत्तर: B) गल्फूड 2026

भारत ने विश्व के सबसे बड़े वार्षिक खाद्य और पेय व्यापार प्रदर्शनी, गल्फूड 2026 (Gulfood 2026) में कंट्री पार्टनर के रूप में एक मजबूत और रणनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई। यह वैश्विक कृषि-खाद्य और प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र में उसके बढ़ते नेतृत्व को रेखांकित करता है। भाग लेने वाले सभी देशों में, गल्फूड 2026 में भारत की भागीदारी, प्रदर्शकों की संख्या और कुल प्रदर्शनी क्षेत्र दोनों के मामले में सबसे बड़ी है।

7. भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) चल रही प्रशिक्षण तैनाती के तहत हाल ही में किस देश के पोर्ट पहुंचा?
A) थाईलैंड
B) इंडोनेशिया
C) मलेशिया
D) सिंगापुर
उत्तर: A) थाईलैंड

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता, आईसीजीएस सारथी के साथ, दक्षिण पूर्व एशिया में चल रही प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में 25 जनवरी 2026 को थाईलैंड के फुकेट डीप सी पोर्ट पहुंचे। यह पोर्ट आगमन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

8. आईसीसी ने आगामी टी20 विश्व कप में किस टीम की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने की पुष्टि की है?
A) आयरलैंड
B) बांग्लादेश
C) श्रीलंका
D) जिम्बाब्वे

उत्तर: B) बांग्लादेश

आईसीसी ने हाल ही में पुष्टि की कि आगामी टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश की जगह ले ली है। इस फैसले के लिए आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ हाल ही में दुबई में एक अहम बैठक में यह फैसला लिया. जिसके बाद बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को वैश्विक निकाय के फैसले के बारे में सूचित करते हुए एक ईमेल भेजा गया था।

 

9. इंटरनेशनल डेटा प्राइवेसी डे (Data Privacy Day) हर साल कब मनाया जाता है?
A) 26 जनवरी
B) 27 जनवरी
C) 28 जनवरी
D) 29 जनवरी

उत्तर: C) 28 जनवरी

डेटा प्राइवेसी डे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष 28 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य डिजिटल युग में व्यक्तिगत डेटा और गोपनीयता की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसे डेटा प्रोटेक्शन डे के रूप में भी जाना जाता है, इसे 2006 में काउंसिल ऑफ यूरोप द्वारा कन्वेंशन 108, डेटा सुरक्षा पर दुनिया की पहली कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर करने की याद में नामित किया गया था।

10. हाल ही में इंडोनेशिया के किस मुख्य द्वीप पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिस कारण यह चर्चा में आ गया?

A) सुमात्रा

B) बोर्नियो

C) जावा

D) सुलावेसी

उत्तर: C) जावा

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप (Main island) जावा (Java) में हाल ही में एक बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिसमें कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह ग्रेटर सुंडा द्वीप समूह का एक हिस्सा है, जिसमें सुमात्रा, बोर्नियो और सुलावेसी भी शामिल हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Vivek Aggarwal has been elected as the Vice President of the FATF

India has achieved a significant milestone in the realm of the international financial system. Vivek Agrawal, a 1994-batch IAS officer of th...

Popular Posts