प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(23-02-2026)

1. भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने वैश्विक मानवीय अभियानों के समर्थन में चावल की आपूर्ति के लिए किस संगठन के साथ MoU साइन किया?

A) विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) 

B) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

C) विश्व व्यापार संगठन (WTO)

D) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

उत्तर: A) विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

भारतीय खाद्य निगम (FCI) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने वैश्विक मानवीय अभियानों के समर्थन में चावल की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य भूखमरी का समाधान करना है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने सूचित किया है कि FCI इस समझौता ज्ञापन के तहत WFP को दो लाख मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति करेगा। 

2. हाल ही में छठी नेशनल रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप कहाँ शुरू हुई है?

A) उत्तराखंड
B) हिमाचल प्रदेश
C) जम्मू और कश्मीर
D) सिक्किम

उत्तर: C) जम्मू और कश्मीर 

छठी राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के शिबनोट में शुरू हो गयी है, जिसका टाइटल "द अल्टीमेट रिवर बैटल" रखा गया है। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य देश भर की शीर्ष राफ्टिंग प्रतिभाओं को प्रदर्शित करना। इसका आयोजन चिनाब नदी पर किया जा रहा है जो पेशेवर राफ्टिंग टीमों और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स  ने हैमर एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल के निर्माण के लिए किस देश की कंपनी के साथ समझौता किया है?

A) रूस
B) संयुक्त राज्य अमेरिका
C) इज़राइल
D) फ्रांस

उत्तर: D) फ्रांस

भारत-फ्रांस की छठी वार्षिक रक्षा वार्ता हाल ही में बेंगलुरु में हुई, जिसमें अगले दस वर्षों के लिए औद्योगिक सहयोग और सह-उत्पादन को नवीनीकृत करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन मौजूद थीं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) और सैफरन इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्रांस के बीच भारत में हैमर एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल के निर्माण के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

 

4. भारत, एआई इंपैक्ट समिट के दौरान किस पहल में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए तैयार है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पर केंद्रित है?

A) डिजिटल इंडिया पहल
B) पैक्स सिलिका (Pax Silica)
C) ग्लोबल एआई पार्टनरशिप (GPAI)
D) साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क

उत्तर: B) पैक्स सिलिका (Pax Silica)

भारत राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट के दौरान पैक्स सिलिका (Pax Silica) – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पर अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयास में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए तैयार है। पैक्स सिलिका एआई और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पर अमेरिकी विदेश विभाग का प्रमुख प्रयास है, जो सहयोगियों और विश्वसनीय भागीदारों के बीच नई आर्थिक सुरक्षा सहमति को आगे बढ़ा रहा है।

5. हाल ही में चर्चा में रहा कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है?

A) मेघालय
B) अरुणाचल प्रदेश
C) असम
D) त्रिपुरा

उत्तर: D) असम 

हिमंत बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा के 15वें कार्यकाल के अंतिम दिन कई अहम घोषणाएं कीं। बजट सत्र में उन्होंने बताया कि लंबित कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट (Kopili Hydro Electric Project) अगले 10 दिनों में पूरा होगा, जिससे 150 मेगावाट बिजली बनेगी, जबकि अतिरिक्त 25 मेगावाट क्षमता बहाली का काम भी जारी है। 

6. कूनो नेशनल पार्क हाल ही में चर्चा में रहा, यह भारत के किस राज्य में स्थित है?

A) राजस्थान

B) गुजरात

C) मध्य प्रदेश

D) महाराष्ट्र

उत्तर: C) मध्य प्रदेश

केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा की कि कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है। इन शावकों के जन्म के बाद, भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। कूनो नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित है।

7. हाल ही में बांग्लार युवा साथी योजना किस राज्य में शुरू की गयी?

A) पश्चिम बंगाल
B) राजस्थान
C) उत्तर प्रदेश
D) असम

उत्तर: C) पश्चिम बंगाल 

बांग्लार युवा साथी योजना 2026 (Banglar Yuva Sathi Scheme) के तहत पश्चिम बंगाल सरकार बेरोजगार युवाओं को ₹1,500 मासिक भत्ता देगी, राज्य के अंतरिम बजट के दौरान इसकी घोषणा की गयी। इस योजना के लिए 21-40 वर्ष आयु, कम से कम 10वीं पास और राज्य का निवासी होना जरूरी है। 

8. हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत कौन से स्थान पर पहुंच गया है?

A) 65वें
B) 70वें
C) 75वें
D) 80वें

उत्तर: C) 75वें

भारत, हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 75वें स्थान पर पहुंच गया है, अब भारतीय पासपोर्ट से 56 गंतव्यों तक वीजा-फ्री सफ़र कर सकते है। हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा अपने ग्लोबल पासपोर्ट्स इंडेक्स में जारी इस रैंकिंग में भारत 2025 की तुलना में 10 स्थान ऊपर है। भारत कोटे डी आइवर, गैबॉन, मेडागास्कर और मॉरिटानिया के साथ 75वें स्थान पर है।

9. बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?

A) शेख हसीना
B) तारिक रहमान
C) मोहम्मद शहाबुद्दीन
D) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर: B) तारिक रहमान 

बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने हाल ही में बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका में उन्हें पद की शपथ दिलाई। 

10. हाल ही में बायोएशिया 2026 अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?

A) तेलंगाना
B) तमिलनाडु
C) कर्नाटक
D) महाराष्ट्र  

उत्तर: A) तेलंगाना

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हाल ही में बायोएशिया 2026 (BioAsia 2026) अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (HICC) में आयोजित किया जा रहा। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय 'टेकबायो अनलीशेड - एआई, ऑटोमेशन और लाइफ साइंसेज में क्रांतिकारी बदलाव' (TechBio Unleashed – AI, Automation, and the Revolutionary Changes in Life Sciences) है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Polytechnic JEECUP Vol.2 Biology Chapterwise Solved Papers 2026-27

Polytechnic JEECUP Vol.2 Biology Chapterwise Solved Papers 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts