प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(25-02-2026)

1. यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) द्वारा आयोजित टूरिज्म लीडरशिप समिट-2026 का उद्घाटन कहां किया गया?

A) मुंबई
B) चेन्नई
C) नई दिल्ली
D) बेंगलुरु

उत्तर: C) नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने हाल ही में नई दिल्ली में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) द्वारा आयोजित टूरिज्म लीडरशिप समिट-2026 (Tourism Leadership Summit-2026) का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि पर्यटन एक उद्योग से कहीं अधिक है और यह संस्कृतियों के बीच एक सेतु और आर्थिक अवसरों का एक वाहक है।

2. भारत का पहला डेडिकेटेड क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विश्वविद्यालय परिसर किस राज्य में स्थापित किया जायेगा?

A) महाराष्ट्र
B) तेलंगाना
C) आंध्र प्रदेश
D) कर्नाटक

उत्तर: C) आंध्र प्रदेश  

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने अमरावती में भारत का पहला डेडिकेटेड क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने के लिए हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह पहल प्रस्तावित आंध्र क्वांटम मिशन के माध्यम से क्वांटम प्रौद्योगिकियों में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी इको सिस्टम के निर्माण की भारत की महत्वाकांक्षा का समर्थन करेगी। NIELIT इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है। 

3.भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किस परियोजना के तहत तीसरा जहाज, 'अंजदीप', शामिल करने जा रही है?

 

A) ASW-SWC प्रोजेक्ट
B) आईएनएस-विक्रांत प्रोजेक्ट
C) आईएनएस-कलवरी प्रोजेक्ट
D) प्रोजेक्ट-75

उत्तर: A) ASW-SWC प्रोजेक्ट 

भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तैयार है, जिसमें आठ-जहाज पनडुब्बी रोधी युद्ध शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) परियोजना का तीसरा जहाज, अंजदीप शामिल होगा। इस युद्धपोत को औपचारिक रूप से 27 फरवरी 2026 को चेन्नई बंदरगाह पर पूर्वी नौसेना कमान में शामिल किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी करेंगे।

4. खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण का आयोजन कहां किया जा रहा है?

A) देहरादून
B) श्रीनगर
C) गुलमर्ग
D) लेह

उत्तर: C) गुलमर्ग

जम्मू और कश्मीर में, चार दिवसीय खेलो इंडिया विंटर गेम्स की शुरुआत बारामूला जिले में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में हुई। यहां विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग एक हजार एथलीट और अधिकारी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण का उद्घाटन किया।

5. एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2026 का सातवां संस्करण किस शहर में आयोजित किया जाएगा?

A) नई दिल्ली

B) मुंबई

C) पुणे

D) बेंगलुरु

उत्तर: D) पुणे

एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2026 का सातवां संस्करण इस महीने की 26 तारीख से 28 तारीख तक पुणे में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन विदेश मंत्रालय और पुणे अंतर्राष्ट्रीय केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष का थीम भू-अर्थशास्त्र वैश्वीकरण से परे: टैरिफ, प्रौद्योगिकियां और रणनीतिक संरेखण (Geoeconomics Beyond Globalisation: Tariffs, Technologies and Strategic Alignments) है।

6. संशोधित भारतनेट कार्यक्रम, डिजिटल भारत निधि ने किस राज्य सरकार के साथ सहयोग ज्ञापन (MOC) पर हस्ताक्षर किए हैं?

A) तेलंगाना

B) कर्नाटक

C) आंध्र प्रदेश

D) महाराष्ट्र

उत्तर: C) आंध्र प्रदेश

डिजिटल भारत निधि (DBN), दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच राज्य में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (ABP) के त्वरित कार्यान्वयन के लिए एक सहयोग ज्ञापन (एमओसी) पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य ग्रामीण आंध्र प्रदेश में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। 

7. भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए कौन सा ऑपरेशन चलाया?

A) ऑपरेशन दोस्त

B) ऑपरेशन सद्भावना

C) ऑपरेशन गंगा

D) ऑपरेशन हिमराहत 

उत्तर: D) ऑपरेशन ‘हिमराहत’

भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम के ऊंचे इलाकों में 'ऑपरेशन हिमराहत' (Operation Himrahat) के तहत त्वरित बचाव अभियान चलाया, जिसमें भारी बर्फबारी और अत्यधिक मौसम की स्थिति के बाद फंसे 46 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। 'ऑपरेशन हिमराहत' का सफल संचालन एक बार फिर इस क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सेना की एक विश्वसनीय पहली प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भूमिका को रेखांकित करता है। 

8. माइक्रोसॉफ्ट ने किसे माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का सीईओ नियुक्त किया है?

A) फिल स्पेंसर
B) आशा शर्मा
C) सत्य नडेला
D) सुंदर पिचाई

उत्तर: B) आशा शर्मा

आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट ने कार्यकारी उपाध्यक्ष (Executive Vice President) और सीईओ, माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग (CEO, Microsoft Gaming) नियुक्त किया है। उन्होंने फिल स्पेंसर की जगह ली, जो रिटायर हो रहे हैं। यह घोषणा 20 फरवरी 2026 को हुई और अब वह Xbox समेत पूरे गेमिंग डिवीजन का नेतृत्व करेंगी। आशा शर्मा ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस में बैचलर डिग्री हासिल की।

9. भारत और किस देश ने हाल ही में डाक क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

A) रूस
B) फ्रांस
C) ब्राजील
D) जापान

उत्तर: C) ब्राजील

भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह डाक सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन और समावेशी सेवा वितरण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील के संचार मंत्री फ्रेडरिको डी सिकेरा फिल्हो ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

10. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में किस स्थान पर असम पुलिस की 10वीं बटालियन मुख्यालय की आधारशिला रखी?

A) कामरूप 

B) गुवाहाटी

C) दिसपुर

D) तेजपुर

उत्तर: A) कामरूप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कामरूप में असम पुलिस की 10वीं बटालियन मुख्यालय की आधारशिला रखी और कहा कि असम अगले पांच वर्षों के भीतर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत का औद्योगिक केंद्र बनने के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

SSC JE Mechanical Chapterwise Solved Papers 52 Papers 2027 Hindi Medium

SSC JE Mechanical Chapterwise Solved Papers 52 Papers 2027 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts