- 22 फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया।
- “नॉट आउट @ 100” थीम पर आधारित यह आयोजन विश्व में अपनी तरह की पहली पहल है।
- 25 राज्यों के लगभग 350 दिव्यांग खिलाड़ियों को एक साथ लाकर 100 घंटे तक लगातार क्रिकेट खेलने का मौका दिया गया ताकि एक नया रिकॉर्ड बनाया जा सके।
- टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मध्य प्रदेश और राजस्थान की ऑर्थो टीमों के बीच खेला गया।
- डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश दिव्यांग खेलों के वैश्विक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।
- यह टूर्नामेंट 26 फरवरी तक लगातार दिन-रात चलता रहेगा।
Tags:
विविध
