फिडे फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप,2026

  • 15 फरवरी को नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने एफआईडीई फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
  • जर्मनी के वेइसेंहॉस में खेले गए फाइनल में उन्होंने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को हराकर चैंपियनशिप जीती।
  • कार्लसन ने 2.5-1.5 के स्कोर से जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
  • यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय शतरंज शासी निकाय फिडे द्वारा मान्यता प्राप्त पहली आधिकारिक फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप है।
  • इस जीत के साथ, कार्लसन ने फ्रीस्टाइल शतरंज का खिताब भी अपने नाम कर लिया, जिससे विभिन्न शतरंज प्रारूपों में उनके कुल खिताबों की संख्या 21 हो गई।
  • उज़्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव तीसरे स्थान पर रहे, जबकि जर्मनी के विंसेंट कीमर चौथे स्थान पर रहे।
  • इस प्रतियोगिता में कुल 300,000 डॉलर की पुरस्कार राशि थी, जिसमें से 100,000 डॉलर विजेता को दिए गए।
  • शीर्ष तीन स्थान पाने वाले खिलाड़ियों ने 2027 फ्रीस्टाइल विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Asian Games: India wins two bronze medals in skeet events

On September 23, 2026, India delivered an impressive performance in the skeet shooting team events at the Asian Games, securing bronze medal...

Popular Posts