प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(13-03-2026)

1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत पात्र किसानों को कितनी राशि ट्रांसफर की जाएगी?

A) ₹5000
B) ₹1,000
C) ₹2,000
D) ₹5,000

उत्तर: C) ₹2,000

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। किसान भाई pmkisan.gov.in पर जाकर e-KYC, लाभार्थी सूची और किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

2. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में हाल ही में किसने शपथ ली?

A) आर.एन. रवि
B) सुजॉय पॉल
C) बनवारीलाल पुरोहित
D) जगदीप धनखड़

उत्तर: A) आर.एन. रवि

पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि (R.N. Ravi) ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन (पूर्व में राजभवन) में आयोजित किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

3. फिक्की द्वारा आयोजित भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

A) मुंबई
B) बेंगलुरु
C) चेन्नई
D) नई दिल्ली

उत्तर: D) नई दिल्ली

फिक्की द्वारा आयोजित भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026 (Bharat Space Conclave 2026), 12 मार्च 2026 को फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा। यह आयोजन भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने और अंतरिक्ष तथा भू-स्थानिक डेटा को एकीकृत करने पर केंद्रित है। 

 

4. नई दिल्ली में 'कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026' का उद्घाटन किसने किया?

a) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

b) पीएम नरेंद्र मोदी
c) गृहमंत्री अमित शाह
d) कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 

उत्तर: a) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। 'प्रगति को बढ़ाना, नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना' थीम के साथ तीन दिवसीय सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

5. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने कूलिंग और स्मार्ट इकोसिस्टम में सहयोग के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया हैं?

A) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
B) वोल्टास लिमिटेड
C) गोदरेज एंड बॉयस
D) ब्लू स्टार लिमिटेड

उत्तर: B) वोल्टास लिमिटेड (Voltas Limited)

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कूलिंग और स्मार्ट उपकरण पारिस्थितिकी तंत्र में उद्योग-स्टार्ट-अप सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए टाटा एंटरप्राइज वोल्टास लिमिटेड (Voltas Limited) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

6. पीएम मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु के किस शहर में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी? 

A) चेन्नई
B) कोयंबटूर
C) मदुरै
D) तिरुचिरापल्ली

उत्तर: C) मदुरै

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी, इन पहलों को "तमिलनाडु के विकास की यात्रा में एक गौरवशाली अध्याय" बताया और राज्य के समावेशी विकास के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधान मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया।

7. 8वां जनऔषधि दिवस किस तिथि को आयोजित किया गया? 

A) 4 मार्च

B) 5 मार्च

C) 6 मार्च

D) 7 मार्च

उत्तर: D) 7 मार्च 

जनाऔषधि सप्ताह 2026 (Janaushadhi Saptah 2026), किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने की एक आउटरीच पहल है। सप्ताह के हिस्से के रूप में, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो (पीएमबीआई), फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा 1 से 5 मार्च, 2026 तक देश भर में 250 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें कि 7 मार्च को 8वें जनाऔषधि दिवस का आयोजन किया गया. 

8. केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में किस स्थान पर "रिकॉम्बिनेंट सेल्स एंड सेंसर्स के लिए केंद्रीय सुविधा" का उद्घाटन किया?

A) बेंगलुरु
B) चेन्नई
C) तिरुवनंतपुरम
D) नई दिल्ली 

उत्तर: c) तिरुवनंतपुरम 

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम में बीआरआईसी-राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (बीआरआईसी-आरजीसीबी) में अत्याधुनिक “रिकॉम्बिनेंट सेल्स एंड सेंसर्स के लिए केंद्रीय सुविधा” का उद्घाटन किया। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह सुविधा, दवा खोज, चिकित्सा अनुसंधान और कृषि जीनोमिक्स को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने की उम्मीद है।

 

9. दिल्ली सरकार की 'लखपति बिटिया योजना' में बेटियों के नाम कुल कितनी राशि जमा करने का प्रावधान है?

A) ₹1,00,000
B) ₹56,000
C) ₹21,000
D) ₹1,00,000

उत्तर: B) ₹56,000 

दिल्ली सरकार ने हाल ही में लखपति बिटिया योजना लांच की है. इस योजना में सरकार द्वारा कुल 56,000 रुपये अलग-अलग चरणों में बेटी के नाम जमा किए जाएंगे। 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित यह राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और पैसा सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लांच किया। 

10. हाल ही में, बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों को भारत के किस नेशनल पार्क में छोड़ा गया?

A) रणथंभौर नेशनल पार्क
B) जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
C) कूनो नेशनल पार्क
D) बांधवगढ़ नेशनल पार्क

उत्तर: C) कूनो नेशनल पार्क

भारत के चीता पुनर्वास कार्यक्रम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में उनके बाड़ों में छोड़ा। ये नौ चीते बोत्सवाना से लाए गए हैं, जिनमें 6 मादा और 3 नर हैं। इससे पहले, साल 2022 में नामीबिया से आठ चीतों को पहली बार भारत में लाया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(12-08-2026)

1. अगस्त 2026 में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए किस गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित (Non-Fossil Fuel) बिजली ...

Popular Posts