विश्व की पहली सटीक ग्लूकोमा सर्जरी

  • दिल्ली के आर्मी अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल) में एक अग्रणी न्यूनतम चीर-फाड़ वाली ग्लूकोमा सर्जरी के सफल प्रदर्शन के साथ ग्लूकोमा उपचार में एक वैश्विक उपलब्धि हासिल की गई है।
  • इस प्रक्रिया में मोतियाबिंद सर्जरी के साथ-साथ इंट्राऑपरेटिव एक्वस एंजियोग्राफी द्वारा निर्देशित हाइड्रस माइक्रोस्टेंट का विश्व का पहला प्रत्यारोपण शामिल था।
  • यह उन्नत शल्य चिकित्सा प्रक्रिया 10 मार्च 2026 को अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा उपकरणों और इमेजिंग तकनीकों का उपयोग करके की गई।
  • इस ऑपरेशन में सर्जरी के दौरान वास्तविक समय में एक्वस बहिर्वाह मार्गों को देखने के लिए हीडलबर्ग रेटिना एंजियोग्राफ (एचआरए) का उपयोग किया गया।
  • यह अभिनव तकनीक श्लेम नहर के अंदर प्रत्यारोपण को सटीक और लक्षित रूप से स्थापित करने की अनुमति देती है, जिससे आंख से एक्वस द्रव की निकासी में सुधार होता है।
  • प्राकृतिक जल निकासी मार्ग को बढ़ाकर, यह प्रक्रिया ग्लूकोमा से पीड़ित रोगियों के लिए उपचार परिणामों में उल्लेखनीय सुधार करती है।
  • यह सर्जरी न्यूनतम चीर-फाड़ वाली ग्लूकोमा सर्जरी (एमआईजीएस) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Luke Lindberg

The United Nations has appointed American agricultural official Luke Lindberg as the new Executive Director of the World Food Programme (WFP...

Popular Posts