प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(13-04-2026)

1. भारत के 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने पहली क्रिटिकैलिटी कहाँ हासिल की?
A) तारापुर, मुंबई
B) कलपक्कम, तमिलनाडु
C) पोखरण, राजस्थान
D) बेंगलुरु, कर्नाटक

B) कलपक्कम, तमिलनाडु 

भारत के 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने तमिलनाडु के कलपक्कम में 6 अप्रैल को पहली क्रिटिकैलिटी हासिल की, जो देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण फेज को दर्शाता है। यह रिएक्टर इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (आईजीसीएआर) द्वारा डिजाइन किया गया था और परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनि) द्वारा निर्मित किया गया था। 

2. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के तौर पर किसे नामित किया गया है?
A) जी कृष्णकुमार
B) संजय खन्ना
C) अनिल अग्रवाल
D) मुकेश अंबानी
उत्तर: B) संजय खन्ना 

संजय खन्ना को हाल ही में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के तौर पर नामित किया गया है. पदोन्नति से पहले खन्ना बीपीसीएल में निदेशक (रिफाइनरीज़) थे। 30 अप्रैल, 2025 को जी कृष्णकुमार के बीपीसीएल के सीएमडी के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद से वह अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। 

3. 'नारित एआई' नामक AI टूल को किस राज्य पुलिस द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया?
A) महाराष्ट्र
B) उत्तर प्रदेश
C) गुजरात
D) राजस्थान

उत्तर: C) गुजरात 

गुजरात पुलिस ने मादक पदार्थों के मामलों से निपटने के लिए एआई आधारित जांच उपकरण पेश किया है, जिसे अधिकारियों ने भारत में किसी भी राज्य पुलिस बल द्वारा तैनात की गई अपनी तरह की पहली प्रणाली बताया है। 'नारित एआई' (NARIT AI नारकोटिक्स एनालिसिस एंड आरएजी-बेस्ड इन्वेस्टिगेशन टूल) नामक यह एप्लिकेशन गांधीनगर में मादक पदार्थ संबंधी अपराधों के प्रति राज्य में जीरो-टॉलरेंस के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया। 

 

4. इसरो ने हाल ही में गगनयान मिशन के लिए किस उपकरण का सफल परीक्षण किया?
A) पहले एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-01)
B) दूसरे एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02)
C) क्रू एस्केप सिस्टम टेस्ट
D) मानव रहित अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण
उत्तर: D) दूसरे एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में गगनयान मिशन के लिए दूसरे एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) का सफल परीक्षण किया। गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है जिसे 2027 में लॉन्च किया जाना निर्धारित है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है, साथ ही उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की एक मिशाल बताया। 

5. विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है?

A) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

B) गृह मंत्रालय 

C) शिक्षा मंत्रालय

D) आयुष मंत्रालय

उत्तर: D) आयुष मंत्रालय

आयुष मंत्रालय 10 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें एक दो दिवसीय इंटरैक्टिव फोरम है जिसका उद्देश्य स्थायी स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के निर्माण में होम्योपैथी की भूमिका पर चर्चा करना है। आयुष राज्य मंत्री, प्रतापराव जाधव, इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

6. आरबीआई ने एक नई जीडीपी श्रृंखला के तहत वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
A) 6.9 प्रतिशत
B) 7.6 प्रतिशत
C) 7.0 प्रतिशत
D) 6.5 प्रतिशत
उत्तर: B) 7.6 प्रतिशत

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में एक नई जीडीपी श्रृंखला के तहत वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जिसका कारण मजबूत घरेलू मांग, सेवाओं की गतिविधि और विनिर्माण विस्तार से प्रेरित लचीलापन है। वित्त वर्ष 2027 के लिए, केंद्रीय बैंक ने वृद्धि 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और लागत दबावों के बीच संभावित मंदी का संकेत है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गयी है। 

7.  हाल ही में सिंधी भाषा में भारत के संविधान का नवीनतम संस्करण किसने जारी किया?
A) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
B) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
C) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
D) गृह मंत्री अमित शाह
उत्तर: B) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सिंधी भाषा में भारत के संविधान का नवीनतम संस्करण जारी किया। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सिंधी सबसे पुरानी और सबसे मधुर भाषाओं में से एक है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद पहली बार, देवनागरी लिपि में भारत के संविधान का सिंधी संस्करण जारी किया गया है। 

8. महिला एवं बाल विकास यूनिवर्सल में पोषण पखवाड़े का कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?

A) 6वां

B) 7वां

C) 8वां

D) 9वां

उत्तर: C) 8वां 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 09 अप्रैल 2026 से पोषण पखवाड़े के 8वां संस्करण का आयोजन कर रहा है। पोषण पखवाड़े का विषय जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के मुख्य विकास पर केंद्रित है। पोषण पखवाड़ा का विषय जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना है।

9. भारत की पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली ने हाल ही में किस खेल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
(A) 10 मीटर एयर राइफल
(B) 10 मीटर एयर पिस्टल
(C) 50 मीटर राइफल
(D) ट्रैप शूटिंग
उत्तर: (B) 10 मीटर एयर पिस्टल

भारत की पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली (Palak Gulia and Mukesh Nelavalli) ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है.  इसका आयोजन ग्रेनेडा में किया जा रहा है.

10. इंटेल ने किसे एशिया प्रशांत और जापान (एपीजे) क्षेत्र के लिए उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है?

A) राजेश गोपीनाथन

B) शांतनु नारायण

C) संतोष विश्वनाथन 

D) सुंदर पिचाई 

उत्तर: C) संतोष विश्वनाथन 

इंटेल ने संतोष विश्वनाथन (Santhosh Viswanathan) को एशिया-प्रशांत और जापान (एपीजे) क्षेत्र के लिए उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। अपनी नई भूमिका में, विश्वनाथन एपीजे क्षेत्र में व्यापार संचालन, ब्रांड स्थिति और ग्राहक जुड़ाव की देखरेख करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

LT Grade Mains History Practice Book 2026-27

LT Grade Mains History Practice Book 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts