'चेतक परियोजना' का 47वां स्थापना दिवस

  • सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने राजस्थान के बीकानेर में 'चेतक परियोजना' का 47वां स्थापना दिवस मनाया।
  • इस अवसर पर रणनीतिक रूप से संवेदनशील पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में चार दशकों से अधिक समय से चल रही इस परियोजना की सेवाओं को रेखांकित किया गया।
  • रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस परियोजना की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी।
  • इसने राजस्थान, पंजाब और उत्तरी गुजरात में बुनियादी ढांचे के निर्माण और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • विकसित बुनियादी ढांचे से सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर संपर्क स्थापित हुआ है।
  • "चेतक का प्रयास, देश का विकास" के आदर्श वाक्य के साथ, यह परियोजना विकासोन्मुखी मिशन का प्रतीक है।
  • भौगोलिक विस्तार के संदर्भ में, 'चेतक परियोजना' बीआरओ द्वारा शुरू की गई सबसे बड़ी पहलों में से एक है।
  • इस परियोजना के तहत, 4,000 किलोमीटर से अधिक के सड़क नेटवर्क का निर्माण और रखरखाव किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India Tribal Festival 2026

The grand closing ceremony of the Bharat Janjati Mahotsav 2026 was held in New Delhi. The festival spanned 19 days. During this period, awar...

Popular Posts