राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026


  • Droupadi Murmu ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर 12 मई 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 प्रदान किए। 
  • इस दौरान देशभर से चयनित 15 नर्सिंग पेशेवरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रशस्ति पत्र, पदक और एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। 
  • यह सम्मान स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पेशेवरों को दिया जाता है।
  • राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित देश के प्रमुख नर्सिंग सम्मानों में शामिल है। 
  • यह पुरस्कार सहायक नर्स दाइयों (ANM), पंजीकृत नर्सों, नर्सिंग अधिकारियों तथा नर्सिंग शिक्षकों की समर्पित सेवाओं को मान्यता देने के उद्देश्य से दिया जाता है। 
  • साथ ही यह सम्मान स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता, सेवा भावना और साहस को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(12-08-2026)

1. अगस्त 2026 में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए किस गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित (Non-Fossil Fuel) बिजली ...

Popular Posts