भारत का पहला एआई एवं डिजिटल जल शिखर सम्मेलन अब बेंगलुरु में


  • भारत में पहली बार जल प्रबंधन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से “नेशनल एआई समिट ऑन वाटर 2026” का आयोजन 27 मई 2026 को बेंगलुरु में किया जाएगा।
  •  इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की मेजबानी Bangalore Water Supply and Sewerage Board (BWSSB) करेगा। समिट का आयोजन BWSSB और Elets Technomedia Pvt. Ltd. के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
  • इसके लिए दोनों संस्थाओं ने 20 फरवरी 2026 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे।
  • यह सम्मेलन जल प्रबंधन, शहरी सेवाओं और डिजिटल तकनीकों के एकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में एआई आधारित स्मार्ट ऑपरेशन, डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी, जल हानि नियंत्रण, ऊर्जा दक्षता, डेटा गवर्नेंस, एथिकल एआई और साइबर सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान भविष्य में जल संकट, संसाधन प्रबंधन और शहरी जल आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रदान कर सकते हैं।
  •  समिट का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जल क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Asian Games: India wins two bronze medals in skeet events

On September 23, 2026, India delivered an impressive performance in the skeet shooting team events at the Asian Games, securing bronze medal...

Popular Posts