भारतीय मूल के वैज्ञानिकों को दक्षिण अफ्रीका में विशेष सम्मान


  • भारतीय मूल के प्रसिद्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य वैज्ञानिक प्रोफेसर सलीम अब्दूल करीम और प्रोफेसर कीर्तन धेड़ा को दक्षिण अफ्रीका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ मापुंगुब्वे” से सम्मानित किया गया। 
  • यह सम्मान 20 मई 2026 को प्रिटोरिया में आयोजित एक औपचारिक समारोह में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने प्रदान किया।
  •  दोनों वैज्ञानिकों को चिकित्सा विज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।
  • ऑर्डर ऑफ मापुंगुब्वे दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है।
  •  यह पुरस्कार उन नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हों और जिनके कार्यों से दक्षिण अफ्रीका तथा वैश्विक समाज को लाभ पहुंचा हो।
  •  इस सम्मान की विभिन्न श्रेणियां होती हैं, जिनमें गोल्ड और सिल्वर प्रमुख हैं। यह पुरस्कार विज्ञान, संस्कृति, खेल, चिकित्सा और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-08-2026)

प्रश्न 1 केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अगस्त 2026 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक के रूप में किसके कार्यकाल को एक वर्ष...

Popular Posts