रूस ने नई पीढ़ी की सारमत मिसाइल की ताकत दिखाई

  • रूस ने 12 मई 2026 को अपनी उन्नत ‘सारमत’ सुपर-हेवी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया। 
  • यह परीक्षण आर्कान्जेल्स्क क्षेत्र में स्थित Plesetsk Cosmodrome से किया गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार मिसाइल ने Kamchatka Peninsula के कुरा परीक्षण क्षेत्र में तय लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। 
  • इस परीक्षण को रूस के परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण अभियान में अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
  • ‘सारमत’ एक तरल ईंधन आधारित लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे रूस की सामरिक मिसाइल सेनाओं के लिए विकसित किया गया है। नाटो ने इसे ‘SS-29 Satan-2’ नाम दिया है। 
  • यह मिसाइल सोवियत दौर की आर-36एम2 वोयेवोडा मिसाइल की जगह लेने के उद्देश्य से बनाई गई है, जिसे ‘SS-18 Satan’ के नाम से जाना जाता था।
  • रूस का दावा है कि सारमत मिसाइल एक साथ कई परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है और आधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणालियों को चकमा देने की क्षमता रखती है।
  •  अत्याधुनिक तकनीक और विशाल मारक क्षमता के कारण इसे विश्व की सबसे शक्तिशाली परमाणु मिसाइलों में शामिल किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

CTET VI-VIII Social Science Practice Book 2027

CTET VI-VIII Social Science Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts