CINBAX-II 2026 सैन्य अभ्यास का शुभारंभ

  • भारत और कंबोडिया के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-II 2026 की शुरुआत 4 मई 2026 को कंबोडिया के कम्पोंग स्प्यू प्रांत में स्थित कैंप बेसिल में हुई। 
  • यह संयुक्त अभ्यास 17 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
  •  इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना, रणनीतिक दक्षता में सुधार करना और आपसी सहयोग को मजबूत करना है। 
  • यह प्रशिक्षण United Nations के अध्याय VII के अंतर्गत कंपनी स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
  • CINBAX, जिसका पूरा नाम कंबोडिया-इंडिया बाइलेटरल आर्मी एक्सरसाइज है, का यह दूसरा संस्करण है।
  •  इस अभ्यास में विशेष रूप से सब-कन्वेंशनल परिस्थितियों पर ध्यान दिया जाता है, जिसमें आतंकवाद-निरोधी अभियान, आंतरिक सुरक्षा से जुड़े ऑपरेशन और सीमित सैन्य कार्रवाइयाँ शामिल होती हैं।
  •  इसका लक्ष्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर रणनीतिक समझ विकसित करना और संयुक्त रूप से कार्य करने की क्षमता को बढ़ाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts