देश के पहला उच्च हिमालयी फ्लोरीकल्चर पार्क

  • लद्दाख में पुष्पोत्पादन और पर्यावरणीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 22 जून 2026 को लेह जिले में दो उच्च हिमालयी फ्लोरीकल्चर पार्कों की आधारशिला रखी गई। 
  • उपराज्यपाल Vinai Kumar Saxena ने चोगलामसर और स्तकना में इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
  •  भारत में अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही इन परियोजनाओं का उद्देश्य ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्र में फूलों की खेती को प्रोत्साहित करना, जैव विविधता का संरक्षण करना तथा स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करना है।
  • पहला फ्लोरीकल्चर पार्क लेह के चोगलामसर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिसका क्षेत्रफल लगभग 92,687 वर्ग मीटर होगा। 
  • इसे लद्दाख की पहली समर्पित पुष्पोत्पादन परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां विभिन्न प्रजातियों के फूलों का उत्पादन और प्रदर्शन किया जाएगा। 
  • वहीं दूसरी परियोजना लेह स्थित University of Ladakh के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, स्तकना परिसर में स्थापित की जाएगी। 
  • यह पार्क 1.02 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला होगा और फूलों की खेती के साथ-साथ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
  • इन दोनों परियोजनाओं से न केवल लद्दाख में फ्लोरीकल्चर क्षेत्र को नई गति मिलेगी, बल्कि कृषि विविधीकरण, पर्यटन संवर्धन और वैज्ञानिक अनुसंधान को भी प्रोत्साहन मिलेगा। 
  • साथ ही, यह पहल स्थानीय किसानों और युवाओं के लिए आय एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSC Principal Vice Principal Solved & Practice Book 2026-27

UPSC Principal Vice Principal Solved & Practice Book 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts