प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना

  • महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को राहत देने की दिशा में केरल सरकार ने 15 जून 2026 को ‘प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना’ की शुरुआत की।
  • इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक समावेशी और सुलभ बनाना, महिलाओं की आवाजाही को बढ़ावा देना तथा समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करना है।
  •  योजना के लागू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
  • योजना के तहत यात्रा करने वाले लाभार्थियों को बस में इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ETM) के माध्यम से शून्य-मूल्य (Zero-Value) टिकट जारी किया जाएगा। 
  • यह टिकट यात्रा का आधिकारिक रिकॉर्ड रखने के साथ-साथ सरकार द्वारा वहन की जाने वाली सब्सिडी के प्रबंधन और निगरानी में भी सहायक होगा।
  •  इस पहल को सामाजिक समावेशन और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

National Health Research Policy 2026

The Department of Health Research (DHR), under the Ministry of Health and Family Welfare, has released the draft National Health Research Po...

Popular Posts