यू.एस. इंडो-पैसिफिक कमांड अब फिर कहलाएगा यू.एस. पैसिफिक कमांड


  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने जून 2026 में अपने प्रमुख सैन्य कमांड का नाम बदलते हुए यू.एस. इंडो-पैसिफिक कमांड को पुनः U.S. Pacific Command नाम दे दिया। 
  • यह कदम उस ऐतिहासिक नाम की वापसी है, जिसका उपयोग यह कमांड वर्ष 1947 में स्थापना के बाद से 2018 तक करता रहा था। 
  • हालांकि नाम में परिवर्तन किया गया है, लेकिन इसके कार्यक्षेत्र, संगठनात्मक ढांचे, अधिकार-क्षेत्र और सैन्य जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • इस कमांड की स्थापना 1 जनवरी 1947 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति Harry S. Truman के कार्यकाल में की गई थी। 
  • बाद में मई 2018 में तत्कालीन अमेरिकी रक्षा मंत्री James Mattis ने इसका नाम बदलकर U.S. Indo-Pacific Command कर दिया था। 
  • उस समय यह बदलाव हिंद महासागर और प्रशांत महासागर को एकीकृत रणनीतिक क्षेत्र के रूप में दर्शाने वाली “इंडो-पैसिफिक” अवधारणा को महत्व देने के उद्देश्य से किया गया था।
  • अब नाम को फिर से यू.एस. पैसिफिक कमांड किए जाने के साथ अमेरिका ने अपनी पुरानी नामकरण परंपरा को पुनर्स्थापित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts