फ्रांस के नीस में UPI की एंट्री, भारतीय डिजिटल भुगतान को मिला नया मुकाम

  • भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लगातार वैश्विक पहचान बना रही है।
  •  इसी कड़ी में 16 जून 2026 को फ्रांस के नीस शहर में स्थित गैलेरीज़ लाफायेत नीस मासेना में यूपीआई सेवा की शुरुआत की गई। 
  • इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने औपचारिक रूप से इस सुविधा का उद्घाटन किया।
  • यह पहल एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और फ्रांस की भुगतान सेवा कंपनी लायरा कलेक्ट (Lyra Collect) के सहयोग से साकार हुई है।
  •  नई व्यवस्था के तहत भारतीय पर्यटक और उपभोक्ता अब नीस में भी यूपीआई के माध्यम से आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।
  • गौरतलब है कि फ्रांस में यूपीआई का विस्तार पहले ही शुरू हो चुका है। वर्ष 2024 में पेरिस के विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर पर यूपीआई भुगतान सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। 
  • नीस में इसकी शुरुआत भारत की डिजिटल भुगतान तकनीक की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और पहुंच को दर्शाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

International Chess Championship

Two Indian Grandmasters delivered outstanding performances at the international chess championship held in Les Menuires, France. Grandmaster...

Popular Posts