- लद्दाख में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 12 जुलाई 2026 को केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 17 नई तहसीलों के गठन को मंजूरी प्रदान की।
- इस फैसले के साथ ही लद्दाख में तहसीलों की संख्या 15 से बढ़कर 32 हो गई है।
- नई तहसीलों के गठन के अलावा तहसीलों एवं राजस्व गांवों का पुनर्गठन भी स्वीकृत किया गया है।
- इस पुनर्संरचना का उद्देश्य प्रशासनिक सीमाओं को अधिक स्पष्ट, सुव्यवस्थित और जनसुविधा-केंद्रित बनाना है, ताकि लोगों को सरकारी सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकें।
- पुनर्गठन के बाद लेह जिले में 5, कारगिल में 7, चांगथांग में 4, नुब्रा में 6, जांस्कर में 4, शाम में 5 तथा द्रास में 1 तहसील होगी।
- यह नई प्रशासनिक संरचना केंद्र शासित प्रदेश स्तर की समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार की गई है।
- इसके तहत प्रत्येक राजस्व गांव को केवल एक तहसील तथा प्रत्येक तहसील को केवल एक जिले के अंतर्गत रखा जाएगा, जिससे प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भ्रम या ओवरलैप की संभावना समाप्त हो सके।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य
.jpg)