रिमपैक 2026

  • भारतीय नौसेना ने विश्व के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय समुद्री सैन्य अभ्यास रिमपैक (Rim of the Pacific - RIMPAC) 2026 में भाग लेने के लिए अपने लंबी दूरी के समुद्री टोही एवं पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई (P-8I) को हवाई (अमेरिका) भेजा है। 
  • यह तैनाती हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती सामरिक उपस्थिति, समुद्री सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता तथा मित्र देशों के साथ रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
  • रिमपैक 2026 का आयोजन 24 जून से 31 जुलाई 2026 तक जॉइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम, हवाई (अमेरिका) में किया जा रहा है। 
  • यह अभ्यास अमेरिकी प्रशांत बेड़े (U.S. Pacific Fleet) द्वारा प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है।
  •  वर्ष 2026 में इसका 30वां संस्करण आयोजित हो रहा है।
  • इस अभ्यास में लगभग 30–31 देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं। इसमें 30–40 युद्धपोत, 5 पनडुब्बियां, 140–206 से अधिक सैन्य विमान तथा लगभग 25,000–30,000 सैन्य कर्मी शामिल हैं। 
  • रिमपैक का मुख्य उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करना, संयुक्त सैन्य अभियानों में विभिन्न देशों की क्षमता बढ़ाना तथा सहभागी देशों के बीच आपसी समन्वय और अंतरसंचालनीयता (Interoperability) को मजबूत करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts