कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: लवलीना के नाम भारत का पहला पक्का पदक

  • ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही अपना पहला पदक सुनिश्चित कर लिया है। 
  • भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम भार वर्ग में सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश (बाई) मिलने के कारण कम-से-कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। 
  • कॉमनवेल्थ गेम्स की मुक्केबाजी स्पर्धा के नियमों के अनुसार दोनों सेमीफाइनल में पराजित होने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किया जाता है, इसलिए सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही उनका पदक सुनिश्चित हो गया है।
  •  लवलीना अपना पहला मुकाबला 31 जुलाई 2026 को सेमीफाइनल में खेलेंगी, जहाँ जीत दर्ज करने पर वे रजत पदक सुनिश्चित करेंगी और स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में प्रवेश करेंगी। 
  • यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का पदक खाता लवलीना ने खोला है। 
  • इससे पहले भी लवलीना ओलंपिक और विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर भारतीय मुक्केबाजी को नई पहचान दिला चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts