मिशन शक्ति ऐप

  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा कल्याण संबंधी सरकारी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित मिशन शक्ति ऐप एकीकृत डिजिटल समाधान के रूप में सामने आया है।
  •  यह ऐप आपातकालीन सहायता से लेकर कानूनी परामर्श, साइबर अपराध की शिकायत, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व लाभ और बाल संरक्षण जैसी विभिन्न सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराता है।
  • ऐप की सबसे अहम विशेषता यह है कि इसमें कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन और सरकारी सेवाओं को एक ही जगह जोड़ा गया है।
  •  इससे लोगों को अलग-अलग वेबसाइट या पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और जरूरत के समय तुरंत सहायता मिल सकती है।
  • मिशन शक्ति ऐप के माध्यम से महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) 112, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और टेली-मानस 14416 जैसी प्रमुख सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
  • इसके अतिरिक्त, ऐप में पोषण एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेल्पलाइन 1515 और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100 भी उपलब्ध हैं। 
  • इस तरह मिशन शक्ति ऐप महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और विभिन्न सरकारी सहायता सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

RRB JE Stage-II Electrical & Allied 17 Set Solved & Practice Book 2027 Hindi Medium

RRB JE Stage-II Electrical & Allied 17 Set Solved & Practice Book 2027 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts